फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Auto passengers henchmen finally picked three robbers

ऑटो सवारियों को लूटने वाले तीन गुर्गे दबोचे

Tue, 28 Feb 2017 10:44 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Tue, 28 Feb 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Auto passengers henchmen finally picked three robbers
मंगलवार को पुलिस की ओर से पकड़े गये यात्रियों को लूटने वाले गिरोह के सदस्य । - फोटो : अमर उजाला
आटो पर सवार यात्रियों को लूटने तथा उनके सामान पार करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक पीड़ित ने प्रकरण में मुकदमा दर्ज कराया है। नगर कोतवाली क्षेत्र में ऑटो सवार यात्रियों का सामान चोरी होने, सुनसान जगहों पर ऑटो सवार यात्रियों का सामान व पैसा छीन लिये जाने की शिकायत आ रही थी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर देवकाली निवासी मनोज कुमार चौबे ने चार दिन पूर्व अपने पिता हरि प्रसाद को एक वैवाहिक समारोह में भेजने के लिए एक ऑटो बुक कराया था। रास्ते में ऑटो चालक की मिलीभगत से ऑटो पर सवार युवकों ने उनके पिता की जेब में रखा तीन सौ रुपया गायब कर दिया।
विज्ञापन


जरूरत पड़ने पर हरि प्रसाद ने जेब में हाथ डाला तो रुपया गायब होने की जानकारी मिली। रास्ते में ऑटो चालक ने पेट्रोल पंप पर तेल डलवाया था। हरि प्रसाद को वहीं पर शक हुआ था कि तेल के लिए भुगतान किया जाने वाला रुपया उनका ही है, लेकिन तब खास ध्यान नहीं दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में शिकायत करने पर ऑटो चालक ने नाराजगी जताई थी। मामला परिवारीजनों को बताये जाने के बाद लोग उस ऑटो व उसके चालक की तलाश में थे। मंगलवार को संबंधित ऑटो तथा उसका चालक देवकाली-बेनीगंज रोड पर दिखा तो मनोज कुमार चौबे ने पुलिस कंट्रोल रूम को खबर कर दी।


मौके पर पहुंचे डायल 100 के कर्मियों ने आटो समेत कोतवाली क्षेत्र के ही वजीरगंज मोहल्ला निवासी राजेश सोनकर, राजू सिंह व नीरज यादव को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed