{"_id":"ee2f4a5760be5284bd7e42f5826210d3","slug":"attack-on-president-candidate-supporters-gherry-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष प्रत्याशी पर हमला, समर्थकों ने घेरी कोतवाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अध्यक्ष प्रत्याशी पर हमला, समर्थकों ने घेरी कोतवाली
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
साकेत छात्रसंघ चुनाव में देर शाम आए परिणाम के बाद अध्यक्ष पद प्रत्याशी पर एक अन्य प्रत्याशी समर्थकों ने हमला बोल दिया। वाहन में तोड़फोड़ व मारपीट की। हमले से गुस्साए छात्र कोतवाली का घेराव कर नारेबाजी व प्रदर्शन करने लगे।
पुलिस व पीएसी पहुंची तो उग्र छात्रों को तितर-बितर करने के लिए लाठियां फटकारीं, जिसमें एक छात्र घायल हो गया। सीओ ने मौके पर पहुंचे छात्रों को समझाया और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया तब छात्र शांत हुए।
छात्रसंघ के प्रत्याशी अतुल कुमार वर्मा ने बताया कि चुनाव परिणाम के पश्चात शाम लगभग साढ़े छह बजे वह मणिपर्वत स्थित पवहारी आश्रम स्थित अपने चुनाव कार्यालय के सामने कार में छात्र अमन चौधरी व सचिन वर्मा के साथ बैठे थे।
विज्ञापन
तभी दो वाहनों पर सवार होकर छात्रसंघ प्रत्याशी आकाश यादव के भाई अरविंद यादव, हरिशंकर यादव, अमर यादव, वीरेंद्र यादव 20-25 अन्य युवकों के साथ पहुंचे और कार में तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर उन सभी को पीटने लगे।
आरोप लगाया कि हमलावरों ने अमन पर असलहा तानते हुए हवा में दो फायर भी किया। मौके पर छात्र जुटे और खदेड़ा तो सब भाग गए। उसी के बाद समर्थक छात्रों के साथ उसने कोतवाली पहुंच कार्रवाई को लेकर घेराव किया।
सूचना पर सीओ अयोध्या दिनेश द्विवेदी पुलिस व पीएसी के साथ पहुंचे। उग्र छात्रों को देख पुलिस ने छात्रों को खदेड़ने के लिए हलका बल प्रयोग भी किया। छात्र विजय यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया।
इलाज श्रीराम अस्पताल में कराया जा रहा है। मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई। अतुल वर्मा ने चार छात्रों को नामजद करते अज्ञात युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।