{"_id":"57e025a44f1c1b1356a826b7","slug":"adj-s-wife-s-purse-snatched","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचक्कों ने छीना एडीजे की पत्नी का पर्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उचक्कों ने छीना एडीजे की पत्नी का पर्स
फैजाबाद
Updated Mon, 19 Sep 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
जिले में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। उचक्के बेखौफ हो गए हैं। एडीजे की पत्नी का पर्स दिन दहाड़े उचक्कों ने बस अड्डे पर खरीददारी करते समय छीन लिया। इसकी तहरीर जज की पत्नी ने कोतवाली में दी है।
वारदात सोमवार दिन में 12 बजे की है। अपर जिला जज ज्ञान प्रकाश सिंह की पत्नी रागिनी सिंह व फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज विकास गोयल की पत्नी खरीददारी के लिए गई थीं।
वह रोडवेज के पास फल खरीद रही थीं तभी उचक्का उनके हाथ से पर्स छीन कर भागा। जब तक वह गुहार लगाकर उसे पकड़ना चाहतीं वह भीड़ में गुम हो गया। इसकी तहरीर जज की पत्नी ने कोतवाली नगर में दी है। कोतवाल ने बताया कि मामले में जज की पत्नी की तहरीर पर लूट की धारा में मुकदमा पंजीकृत करके जांच की जा रही है।