फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Accused of rape seven years imprisonment

दुष्कर्मी को सात साल की सजा

Wed, 20 Apr 2016 10:48 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Wed, 20 Apr 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Accused of rape seven years imprisonment
महिलाओं के मंदिर प्रवेश को ही समानता का प्रतीक माना जाए? - फोटो : Getty
दुष्कर्म के एक मामले में कोर्ट ने युवक को दोषी पाते हुए सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने युवक पर सात हजार रुपये जुर्माना भी किया है।
विज्ञापन


जुर्माने की राशि में से पांच हजार रुपए पीड़िता को बतौर प्रतिकर देने का भी आदेश हुआ है।

फैसला फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज राजेश्वर शुक्ल की कोर्ट से बुधवार को हुआ। मामला गोशाईंगंज थाने से संबंधित है। 

एडीजीसी पीएम कुद्दूसी ने बताया कि गोशाईंगंज थाना क्षेत्र के एक कस्बे की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी 23 अक्तूबर 2011 को कस्बे में ही कॉपी खरीदने गई थी। वहां से वह गायब हो गई।

इसकी रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर रामशंकर, ओमप्रकाश, सत्य प्रकाश उर्फ फोटी निवासी शाहपुर परासी फूलपुर थाना अहिरौली जिला अंबेडकरनगर के खिलाफ अपहरण की धारा में दर्ज हुई थी।
विज्ञापन


विवेचना में पता चला कि इन सबकी नामजदगी गलत की गई है। विवेचक ने 20 मार्च 2012 को पीड़िता को अभियुक्त राजेंद्र जाटव के साथ ढूंढ निकाला और तीनों नामजद अभियुक्तों की नामजदगी गलत पाते हुए राजेंद्र के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म की धारा में आरोपपत्र भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपहरण व दुष्कर्म का दोषी पाते हुए सजा दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed