फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A man arrested in killing

बावरिया के शक में युवक की हत्या में एक गिरफ्तार

Thu, 03 Dec 2015 10:47 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Dec 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
बावरिया के शक में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि कैंट थाना क्षेत्र के गांव कोटसराय के मजरे राजापुर में बुधवार भोर ग्रामीणों ने गांव के ही प्रदीप कुमार गौड़ (20) को बावरिया-बावरिया का शोर मचा पीट दिया था।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान प्रदीप की मौत हो गई थी। मामले में मृतक की मां केशपती पत्नी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके पति त्रिलोकी गौड़ तथा गांव के गोविंद सिंह के बीच रंजिश चल रही है।
विज्ञापन


इसी के चलते गोविंद सिंह ने उनके पुत्र प्रदीप को वाबरिया बता परिवारीजनों के साथ घेर लिया और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उपचार के दौरान प्रदीप की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने गांव निवासी गोविंद सिंह, नरेंद्र सिंह, शिवशंकर सिंह व शेरू सिंह के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी।

कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक पीएन तिवारी ने बताया कि नामजद आरोपी गोविंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य तीनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed