फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सड़क हादसे में भाकियू नेता की मौत

सड़क हादसे में भाकियू नेता की मौत

Sun, 24 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में भाकियू नेता की मौत
सोहावल। रौनाही थानाक्षेत्र के अरकुना चौराहे पर हाइवे का अवैध कट एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। शुक्रवार देर रात सड़क पार करते समय भाकियू नेता तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी की मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बता दें कि इसी सप्ताह इसी कट के चलते एक बाइक सवार अपनी जान गंवा चुका है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे भारतीय किसान यूनियन के जिला सचिव 48 वर्षीय अजय पांडेय निवासी तहसीनपुर थाना रौनाही अरकुना गए थे।

वहां से लौटते समय अरकुना चौराहे पर बने कट से पार करना चाहा तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं कार सवार लोग चालक समेत गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने रौनाही पुलिस को दी। थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह मौके पर पहुंच और शव व दुर्घटना करने वाले वाहन को अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सदर अरविंद चौरसिया भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने डीएम से अनुमति लेकररात में ही शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने भाकियू नेता के लड़के की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। बताया गया कि हादसे के समय भाकियू नेता हेलमेट लगाए थे। सीओ सदर ने बताया कि एहतियात के तौर पर किसान यूनियन के नेता के गांव व घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

नम आंखों से दी विदाई
फैजाबाद। भाकियू जिला सचिव व अधिवक्ता अजय पांडे के निधन पर घटनास्थल से लेकर उनके घर तक कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। सभी ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी।

राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने बताया कि इस अपूर्णनीय क्षति की भरपाई किसी रूप में नहीं हो सकती। अरकुना चौराहे पर जिलाध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा की अध्यक्षता में बैठक कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।


सड़क पार कर रहे वृद्ध को मारी टक्कर
सोहावल। रौनाही थानाक्षेत्र का सनाहा निवासी 50 वर्षीय सतीश दुबे पुत्र प्रकाश सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। वह शुक्रवार की शाम थाना कैंट की औद्योगिक क्षेत्र चौकी क्षेत्र के दूध डेयरी के निकट हाइवे पर सड़क पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आ गए जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed