{"_id":"5ac7afb54f1c1bb4618b5d0c","slug":"81523036085-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कटान पर 45 हजार जुर्माना, ठेकेदार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध कटान पर 45 हजार जुर्माना, ठेकेदार गिरफ्तार
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ों की अवैध कटान पर ठेकेदार गिरफ्तार
फैजाबाद। खंडासा थाना क्षेत्र के रामपुर गौहनिया गांव में अवैध कटान के मामले में वन विभाग की टीम ने 45 हजार रुपया जुर्माना लगाते हुए आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार किया गया है। क्षेत्रीय वनाधिकारी कुमारगंज अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बीते 31 मार्च को रामपुर गौहनिया गांव में नीम के चार वृक्षों की अवैध कटान ठेकेदार उत्तमलाल ने किया था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अवैध कटान को रोकने के लिए टीम बनाकर छापेमारी की गई। आस-पास पूछताछ से मामले की पुष्टि हुई तो टीम ने मौके पर पहुंचकर कटान कार्य को रोकते हुए लकड़ी को जब्त किया। लेकिन अभियुक्त भागने में सफल रहा। जिसे योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर गुरुवार की शाम गिरफ्तार किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. रवि कुमार सिंह ने बताया कि अवैध कटान की शिकायत पर टीम भेजी गई थी। मौके पर कटान पाई गई थी। लकड़ी को कब्जे में ले लिया गया था। आरोपी ठेकेदार की गिरफ्तारी गुरुवार को हुई है। आरोपी पर 45 हजार रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है। जांच की जा रही है।