{"_id":"5942d33f4f1c1bae168b482b","slug":"81497551679-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोपी को व्यापारियों ने पुलिस को सौंपा, छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के आरोपी को व्यापारियों ने पुलिस को सौंपा, छोड़ा
Updated Fri, 16 Jun 2017 04:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के आरोपी को व्यापारियों ने पुलिस को सौंपा, छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
रुदौली (फैजाबाद)। कोतवाली रुदौली के सरायपीर गांव के लखनऊ-फैजाबाद राजमार्ग पर स्थिति नवीन सब्जी मंडी के आढती रुदौली के शेखाना निवासी मोहम्मद इलियास की राइन फूड कंपनी की दुकान पर गत 27 अप्रैल को ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी कर ली गई थी। इस मामले में चोरी में शामिल सब्जी मंडी में ही होटल चलाने वाले युवक आदिल निवासी कोटरा थाना पटरंगा को भेलसर चौकी पर ले जाकर चौकी प्रभारी को 12 जून को व्यापारियों ने सौंपा था। इलियास के मुताबिक आदिल ने चोरी मे शामिल होने व चोरी में शामिल अपने साथियों का नाम भी बताया था लेकिन पुलिस ने आदिल का चालान नहीं किया। व्यापारियों ने गुरुवार को आदिल के विरुद्ध की गई कार्रवाई की जानकारी करनी चाही तो इलियास के मुताबिक चौकी प्रभारी ने बताया कि उसे छोड़ दिया गया था जो नाम आदिल ने बताये हैं, उनको बुलाकर पूछताछ की जाएगी। कोतवाल जयबीर सिंह ने बताया कि चोरी में शामिल युवक को पकडे़ जाने और छोडे़ जाने की जानकारी नहीं है, इसकी जांचकर कार्रवाई करायी जाएगी।