{"_id":"5c37a45ebdec227386330500","slug":"71547150430-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अपराधों पर लगाएं प्रभावी अंकुश-आईजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला अपराधों पर लगाएं प्रभावी अंकुश-आईजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला अपराधों पर लगाएं प्रभावी अंकुश
अयोध्या। परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ओंकार सिंह ने कहा कि मंडल में महिला अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने पेट्रोलिंग कर अपराधों पर प्रभारी कार्रवाई व नियंत्रण का निर्देश देते हुए मातहतों के पेंच कसे।
आईजी ओंकार सिंह ने बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में पांचों जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षकों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को कठोर दंड दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी करें।
लूट व छिनैती की घटनाओं को पेट्रोलिंग करके रोकना सुनिश्चित करें। उन्होंने शेष वांछित आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी समेत जिलों में पंजीकृत गैंग, पुरस्कार घोषित अपराधियों, माफिया, मादक पदार्थ, पशु क्रूरता और गोकसी के तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने व बढ़ते अपराधों को रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
आईजी ने एचसीएमएस सॉफ्टवेयर के अंतर्गत विशेष अपराधों की फीडिंग व आरोप पत्र एवं अंतिम रिपोर्ट अद्यावधिक कराने सहित अन्य निर्देश दिए। इस दौरान एसपी सुल्तानपुर अनुराग वत्स, एसपी बाराबंकी डॉ. सतीश कुमार, एसपी अमेठी अनुराग आर्य, एसपी सिटी अयोध्या अनिल सिंह सिसौदिया व अन्य मौजूद रहे।