{"_id":"5925c3644f1c1b94305359d8","slug":"70-thousand-cash-loot-from-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी से दिनदहाड़े लूटे 70 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यवसायी से दिनदहाड़े लूटे 70 हजार
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Wed, 24 May 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली के पहाड़गंज मोहल्ले में बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार दोपहर एक व्यवसायी से दिनदहाड़े 70 हजार रुपये लूट लिए और नाका की ओर भाग निकले। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया है। पीड़ित व्यवसायी ने शिकायत पुलिस को दी है।
पहाड़गंज में किराये का मकान लेकर रहने वाला ट्रांसपोर्ट व्यवसायी दिनेश कुमार मिश्रा अपनी बाइक लेकर घर के सामने पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार दो युवक पहुंच गये। उन्होंने व्यवसायी के हाथ से पॉलीथिन का पैकेट छीन लिया और नाका की ओर भाग निकले।
अचानक हुई इस वारदात के बाद पीड़ित व्यवसायी हड़बड़ा गया, हालांकि उसने बाइक सवार बदमाशों का कुछ दूर तक पीछा किया, लेकिन बदमाश स्पीड बढ़ाकर आगे निकल गये। पीड़ित ने मामले की जानकारी 100 नंबर पर दी तो मौके पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
प्रभारी एसपी सीओ सिटी विक्रांतवीर ने क्राइम ब्रांच की टीम को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस ने व्यवसायी से घटना की जानकारी ली और बदमाशों का हुलिया तथा बाइक के बारे में तहकीकात की।