फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ट्रक से 440 पेटी अवैध शराब व 402 पेटी शहद बरामद

ट्रक से 440 पेटी अवैध शराब व 402 पेटी शहद बरामद

Fri, 17 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से 440 पेटी अवैध शराब व 402 पेटी शहद बरामद
फैजाबाद। रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत मुबारकगंज-ड्योढ़ी मार्ग पर पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे एक ट्रक से 440 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब समेत 402 पेटी शहद बरामद किया है। ये हरियाणा से लाई जा रही थी, इसमें शराब की कीमत 40 लाख व शहद की कीमत तकरीबन 10 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने ट्रक चालक व क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसएसपी सुभाष सिंह बघेल ने बताया कि टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग के दौरान रौनाही पुलिस को सूचना मिली कि शिवशक्ति ढाबे पर एक ट्रक चालक और क्लीनर टोल प्लाजा के अतिरिक्त दूसरा रास्ता पूछ रहे हैं। वहां मौजूद लोगों ने उसे मुबारकगंज-ड्योढ़ी मार्ग से जाने का रास्ता सुझाया। ये सूचना पुलिस को मिलने पर रौनाही थाने के प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ मुबारकगंज चौराहे पर पहुंचे और वहां पूछताछ की, तो पता चला कि तिरपाल बंधा एक ट्रक ड्योढ़ी की तरफ गया है। पुलिस टीम ने ट्रक का पीछा कर उसे रोक लिया, इस दौरान चालक व क्लीनर ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उनमें से 440 पेटी अंग्रेजी शराब व 402 पेटी शहद की पेटियां बरामद हुई। इनकी कीमत करीब 50 लाख रुपये है। पकड़े गए ट्रक चालक की पहचान जगजीत सिंह निवासी हसनपुर नावा जनपद पटियाला पंजाब व क्लीनर की पहचान जगतार सिंह निवासी फतेहगढ़ भादसू जनपद संगरूर पंजाब के रूप में हुई।
विज्ञापन

एसएसपी के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ये माल उसने हरियाणा के अंबाला शहर के माहरा से जितेंद्र पाल निवासी भवानीगढ़ काकड़ा रोड संगरूर द्वारा लोड कराया गया था, जिसे कोलकाता ले जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीकापुर में 147 पेटी अवैध शराब बरामद
बीकापुर। निकाय चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क पुलिस ने गुरुवार की शाम बीकापुर के रामनगर व बैतीकला इलाके से शराब की दुकानों से 147 पेटी देसी अवैध शराब को बरामद किया है। ये शराब पिकअप वाहन पर लादकर चुनाव में प्रयोग के लिए लाई जा रही थी। जानकारी अनुसार पुलिस व आबकारी विभाग की टीम को जानकारी मिली कि रामनगर व बैतीकला के देसी शराब की दुकानों पर जिले में प्रतिबंधित शराब की बड़ी खेप मौजूद है जिसे चुनाव में प्रयोग करने के लिए कहीं भेजा जा रहा है। सूचना के आधार पर एसडीएम प्रमोद तिवारी, बीकापुर क्षेत्राधिकारी आभा पांडेय व आबकारी निरीक्षक आलोक कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान दोनों जगहों से कुल 147 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 5:50 लाख रुपये आंकी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार ये शराब बिग शाट ब्रांड की है जो सिर्फ सुलतानपुर जनपद में ही बिक्री के लिए है। सीओ बीकापुर ने बताया कि मामले दोनों दुकान से सेल्समैन शिवशंकर पाल निवासी हैदरगंज व रामसकल सिंह निवासी कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


चुनाव को लेकर आबकारी विभाग की विशेष मुहिम
निकाय चुनाव को लेकर आबकारी विभाग द्वारा 9 नवंबर से 2 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए क्षेत्रवार निरीक्षकों की टीम बनाई गई है। ये जानकारी देते हुए उप आबकारी आयुक्त कुंवर स्कंद सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत 16 नवंबर तक पूरे मंडल में 2871 लीटर शराब बरामद की गई, जबकि 5020 किलो लहन नष्ट की गई। इस दौरान कुल 121 केस दर्ज किए गए और 6 आरोपियों को जेल भी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed