फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   53 thousand rupees looted from a salesman

बाइक सवारों ने सेल्समैन से लूटे 53 हजार

Fri, 05 May 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Fri, 05 May 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
53 thousand rupees looted from a salesman
पूराकलंदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो युवकों ने शराब के एक सेल्समैन की डंडे से पिटाई कर उसकी बाइक की डिक्की में रखा 53 हजार रुपया लूट लिया। वारदात दर्शननगर-भरतकुंड मार्ग पर गांव बिबियापुर के पास अंजाम दी गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से शिकायत लेकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। घायल सेल्समैन को सीएचसी भेजवाया है। बीकापुर के असकरनपुर गांव का हरिशंकर तिवारी (35) पूराकलंदर के हनुमतनगर बाजार में देशी शराब के ठेके पर बतौर सेल्समैन काम करता है।
विज्ञापन


सुबह वह शराब ठेके पर बिक्री से एकत्र रकम 53 हजार दो सौ रुपया अपनी बाइक की डिक्की में रखकर ठेके के मैनेजर के पास जमा कराने बीकापुर जा रहा था। इसी दौरान दर्शननगर-भरतकुंड मार्ग पर सुबह लगभग सात बजे जैसे ही वह बिबियापुर गांव के आगे बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीछा कर रहे बिना नंबर की बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर सेल्समैन की बाइक रुकवाने की कोशिश की। सेल्समैन ने अपनी बाइक की स्पीड बढ़ा दी तो बदमाशों ने अपनी बाइक बगल में लगाकर धक्का दे दिया।

 

जिससे सेल्समैन की बाइक अनियंत्रित हो गई और वह लड़खड़ाकर गिर पड़ा। सेल्समैन ने उठकर भागने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। हमलाकर उसके बाइक की डिक्की तोड़ उसमें रखे 53 हजार दो सौ रुपये, बाइक के कागज, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य कागजातों वाला बैग निकाल लिया।
 

और दोनों अपनी बाइक से बीकापुर की ओर भाग निकले। घायल सेल्समैन ने फोनकर मामले की जानकारी कंट्रोल रूम को दी तो यूपी-100 दस्ता, थाना पुलिस तथा अन्य मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस घायल सेल्समैन को थाने लाई और तहरीर लेने के बाद मेडिकल जांच व इलाज के लिए सीएचसी मसौधा भेजवा दिया।

 

थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह का कहना है कि सेल्समैन की शिकायत पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसएसपी की ओर से स्वाट टीम तथा सर्विलांस सेल को भी लगाया गया है। जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed