{"_id":"5b575f544f1c1b50748b6ebe","slug":"51532452692-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, इन्फेक्शन व हाई फीवर से हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, इन्फेक्शन व हाई फीवर से हुई मौत
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। इनायतनगर थाने में दर्ज छेड़खानी व पाक्सो एक्ट के आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी तरह की इंजरी की बात सामने नहीं आई है। रिपोर्ट में मौत का कारण फेफड़ों में इन्फेक्शन व हाई फीवर बताया गया है। वहीं, मृतक के परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल खड़े करते हुए इसे गलत बताया है। फिलहाल एसएसपी ने मामले की जांच सीओ मिल्कीपुर को सौंप दी है।
इनायतनगर थाना क्षेत्र के कोटवा गांव के दशरथको पुलिस ने 21 जुलाई को छेड़खानी व पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज केस में गिरफ्तार किया था। आरोपी को न्यायालय ने जेल भेज दिया था, लेकिन उसकी हालत ठीक नहीं होने से परीक्षण के बाद जेल प्रशासन ने जिला अस्पताल भेज दिया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
केजीएमयू के डॉक्टरों के बिना न्यायालय की अनुमति से इलाज करने से मना करने पर उसे पुलिस वापस जेल लेकर आई, लेकिन जेल प्रशासन ने आरोपी की हालत ठीक नहीं होने से दोबारा जिला अस्पताल भेज दिया था, जहां सोमवार सुबह आरोपी की मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले में आरोपी के पिता ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया था। उसने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री समेत अन्य उच्चाधिकारियों से भी की। आरोपी का सोमवार शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद देर रात पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार करा दिया गया।
एसपी ग्रामीण ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी तरह की अंदरूनी व बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी की मौत फेफड़े में इन्फेक्शन व हाई फीवर के कारण होनी बताई गई है।
उधर, आरोपी के पिता ऋषिराम ने आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस के दबाव में बनाई गई है। कहा कि पुलिस ने उनके बेटे को थाने में जमकर पीटा, जिससे उसकी हालत खराब हो गई थी।