{"_id":"59b4304b4f1c1bf67f8b56eb","slug":"51504981067-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने ही लाइसेंसी बंदूक से पुत्र पर चलाई थी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता ने ही लाइसेंसी बंदूक से पुत्र पर चलाई थी गोली
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवई थाना क्षेत्र के सेवढारा गांव में 2 सितंबर की रात घटी थी घटना
मवई (फैजाबाद)। मवई थाना क्षेत्र के सेवढारा गांव में 2 सितंबर की रात पिता-पुत्र के बीच मामूली कहासुनी के बाद नाराज पिता ने ही अपने पुत्र को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी थी। इसका खुलासा शनिवार को हुआ जब घायल की पत्नी ने मवई पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मवई पुलिस के मुताबिक, सेवढारा गांव के हनोमान यादव ने 2 सितंबर की रात करीब दो बजे पुलिस को सूचना दी थी कि उनके पुत्र शिवकुमार ने उनकी लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाकर आत्महत्या का प्रयास किया है और वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
पुलिस ने मौके से लाइसेंसी बंदूक और एक खाली कारतूस बरामद कर फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच की थी। वहीं परिवारीजन शिवकुमार को घायलावस्था में लेकर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ गए जहां आईसीयू में अभी भी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को मवई थाने पहुंची शिव कुमार की पत्नी ऊषा देवी ने अपने ससुर पर पति को जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाया और पुलिस को तहरीर दी। उसने पुलिस को बताया कि 2 सितंबर की शाम गांव के एक लड़के को मोबाइल अत्यधिक चलाने को लेकर उसके ससुर डांट रहे थे, जिस पर शिवकुमार ने अपने पिता को डांटने से मना किया।
इसी को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और गुस्साए ससुर हनोमान ने रात में करीब एक बजे पति शिवकुमार पर फायर कर दिया। ऊषा ने बताया कि पति को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां अब उनकी हालत में कुछ सुधार है। मवई थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि बहू ऊषा की तहरीर पर केस दर्ज कर ससुर हनोमान को उसके ट्यूबवेल से गिरफ्तार कर लिया गया है।