फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   पुलिस बैरियर से टकराए बाईक सवार दंपती, पति की मौत

पुलिस बैरियर से टकराए बाईक सवार दंपती, पति की मौत

Tue, 05 Feb 2019 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
पुलिस बैरियर से टकराए बाईक सवार दंपती, पति की मौत
पुलिस बैरियर से टकराई बाइक, पति की मौत, पत्नी गंभीर
विज्ञापन

अयोध्या। एक शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दंपती रविवार आधी रात अयोध्या कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत साकेत महाविद्यालय स्थित पुलिस बैरियर से टकरा गए। दुर्घटना में बाइक चालक पति की मौत हो गई। पत्नी गंभीर रूप घायल हो गई। घटना में पुत्री बाल-बाल बच गई है। पत्नी का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। मामले में परिवारीजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते शव सड़क पर रख कर प्रदर्शन किया।

मौके पर पहुंचे कोतवाल ने निष्पक्ष जांच व कार्रवाई का भरोसा देकर उनको शांत कराया। रामनगरी के छोटी देवकाली निवासी रत्नेश मौर्या (42), पत्नी शशि मौर्या व सबसे छोटी पुत्री कल्पना (14) के साथ रविवार मध्य रात्रि करीब एक बजे अंगूरीबाग स्थित शादी समारोह में शामिल होकर घर जा रहे थे। साकेत महाविद्यालय के पास आम तौर पर हमेशा खुला रहने वाला पुलिस बैरियर गिरा होने के कारण कोहरे से देख नहीं सके और बाइक समेत टकरा गए।
विज्ञापन


इससे गंभीर रूप से घायल रत्नेश मौर्या की मौत हो गई, जबकि घायल पत्नी का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। सोमवार सुबह कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच मृतक रत्नेश मौर्या के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद जब शव को वापस घर लाया गया तो परिवारीजनों और स्थानीय लोगों ने छोटी देवकाली मंदिर के पास सड़क पर शव को रखकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में बाल-बाल बची मृतक की बेटी कल्पना ने बताया कि साकेत महाविद्यालय पर कभी बैरियर नहीं गिरता है लेकिन रविवार को रात के अंधेरे में बैरियर गिरा था। कोई संकेतक भी नहीं था जिसके कारण बाइक चला रहे उसके पिता को नहीं दिखा और सीधे टकरा गए। टकराने के बाद झटका लगने के कारण वह भी सड़क के किनारे गिर गई।

परिवारीजनों ने घटना के पीछे पुलिस की लापरवाही को वजह माना है और आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मृतक के एक लड़का व तीन लड़कियां हैं। अयोध्या कोतवाली प्रभारी जगदीश उपाध्याय ने बताया कि परिवारीजनों की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध अनैच्छिक हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

घटना की सूचना पर अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने मृतक रत्नेश मौर्या के छोटी देवकाली स्थित आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। महापौर ने मृतक के बेटे को नगर निगम में नौकरी देने व प्रशासन से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं, पोस्टमार्टम के दौरान पहुंचे नगर विधायक वेद गुप्ता ने भी परिवारीजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।


सीओ अयोध्या राजुकुमार साव ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा कार चोरी कर भागने की सूचना पर बैरियर गिराकर नाकेबंदी की गई थी। इसी बीच यह दुर्घटना हुई, कहा कि गाड़ी की तेज रफ्तार व कोहरा भी घटना की वजह बना। एसएसपी योगेंद्र कुमार ने एसपीसिटी को मामले की जांच के लिए निर्देशित किया है। एसपीसिटी अनिल सिंह सिसौदिया ने बताया कि सीओ अयोध्या को मामले की जांच सौंपा गई, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed