फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   हाईटेंशन तार की चपेट में आने से भैंस की मौत, बालक गंभीर

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से भैंस की मौत, बालक गंभीर

Sun, 19 May 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से भैंस की मौत, बालक गंभीर
बीकापुर। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भैंस चराने गया बालक भैंस को बचाने के चक्कर में झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया गया। उसे जिले के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर गांव में शनिवार शाम 6 बजे हुई।
विज्ञापन



जैनपुर निवासी सुरेश निषाद (12 ) पुत्र धनेशर निषाद शनिवार को पड़ोसी गांव जरुआ ताल में भैंस चराने गया था। शाम को भैंस के साथ घर लौट रहा था।


इसी दौरान रास्ते में दो विद्युत पोल से हाईटेंशन लाइन का तार काफी नीचे लटक रहा था। करंट की चपेट में आने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भैंस को बचाने के चक्कर में सुरेश भी झुलस गया।
विज्ञापन



आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गांव में सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर प्रभारी निरीक्षक आशुतोष मिश्रा के साथ पहुंचे उप निरीक्षक सुरेश गुप्ता और अश्विनी सिंह ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुरेश को जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां सुविधा न मिलने से जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।


मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान विजय बहादुर सिंह, हरिश्चंद्र निषाद सहित ग्रामीणों ने इसे विद्युत विभाग की लापरवाही बताया है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर उदासीनता का आरोप लगाया है।


कहा कि काफी अरसे से हाईटेंशन तार नीचे लटक रहा है, जिसे दुरुस्त नहीं कराया गया। जमीन से मात्र कुछ ऊपर पर लटक रहे हाईटेंशन विद्युत तार को ठीक कराने की ग्रामीणों द्वारा मांग की गई है।



ग्राम प्रधान विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार का भी गरीब है। हादसे का शिकार हुई भैंस गर्भवती थी जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed