फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सावन मेले में मेलार्थियों को मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं : डीएम

सावन मेले में मेलार्थियों को मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं : डीएम

Tue, 24 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
सावन मेले में मेलार्थियों को मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं : डीएम
अयोध्या। सावन झूलनोत्सव की तैयारी को लेकर तुलसी स्मारक भवन अयोध्या में हुई बैठक को संबोधित करते हुए डीएम डॉ. अनिल कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों को मेला शुरू होने से पूर्व समस्त व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश जारी किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सावन मेले में मेलार्थियों को समस्त मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने सफाई, प्रकाश, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं को सही कर मेलार्थियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की बात कही। डीएम ने बताया कि मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 100 बसें भी चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि श्रद्धालुओं को सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। नगर विधायक वेद गुप्ता ने कहा कि मेलार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने में कहीं कोई कसर न रह जाए इसका पूरा ध्यान दिया जा रहा है। नगर आयुक्त आरएस गुप्ता ने बताया कि संपूर्ण मेला क्षेत्र एलईडी लाइटों से जगमगाएगा। स्वास्थ्य विभाग को डीएम ने निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में प्रमुख स्थानों पर 17 अतिरिक्त प्राथमिक उपचार केंद्र की व्यवस्था प्रमुख स्थानों पर 10 एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी मनोज कुमार ने कहा कि मेले के दौरान रामनगरी अभेद्य सुरक्षा घेरे में कैद होगी। विशेष सतर्कता के लिए ट्रैफिक, यातायात, जल पुलिस एवं पुलिस फोर्स को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से की जाएगी। अयोध्या के स्नान घाटों पर 35 मोटर चालित नावें एवं गुप्तार घाट पर 5 नावें लगाई लगाकर फ्लड कंपनी की भी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed