फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   गैंगरेप में दो युवकों को आजीवन कारावास

गैंगरेप में दो युवकों को आजीवन कारावास

Fri, 18 Aug 2017 11:15 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप में दो युवकों को आजीवन कारावास
कोर्ट ने प्रत्येक पर 25-25 हजार का जुर्माना भी लगाया
विज्ञापन

फैजाबाद। किशोरी के साथ गैंगरेप के आरोपी दो युवकों को दोषी पाते हुए कोर्ट ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। प्रत्येक पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना भी हुआ है। यह फैसला फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज सुरेश कुमार शर्मा की अदालत से शुक्रवार को हुआ।

मामला खंडासा थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। एडीजीसी अयोध्या प्रसाद मौर्य व अधिवक्ता सुधाकांत त्रिपाठी ने बताया कि घटना 29 अक्टूबर 2012 की है। इसी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी नित्यक्रिया के लिए शाम को बाहर गई थी तो वहां पहले से घात लगाए बैठे संतराम, अमरेश व विनोद कुमार ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया।
विज्ञापन


इसके बाद सुनसान स्थान पर ले जाकर तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। कार से उसे कहीं दूसरी जगह ले जा रहे थे, ड्योढ़ी बाजार में किशोरी के परिवारीजनों ने गाड़ी को घेर लिया तो किशोरी को उतारकर तीनों भाग गए थे। इसकी रिपोर्ट पीड़िता ने खुद तीनों के खिलाफ गैंगेरेप की धारा में लिखाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एक आरोपी किशोर अपचारी घोषित हो गया, इसलिए उसका मुकदमा किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष विचाराधीन है। इसके पूर्व भी तीनों ने 14 अगस्त 2012 को स्कूल जाते समय व 13 सितंबर 2012 को भी किशोरी के साथ रेप किया था लेकिन लोकलाज के भय से उसने इसे कहीं नहीं बताया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोषी पाते हुए संतराम व अमरेश को सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed