फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   23 house and shop burned

आग में राख हुए 23 मकान-दुकान

Thu, 28 Apr 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 28 Apr 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
23 house and shop burned
आग से जलता मकान - फोटो : अमर उजाला
आग ने गुरुवार को भी जिले के आधा दर्जन स्थानों पर कहर बरपाया। शहर के ऐतिहासिक गुलाबबाड़ी परिसर में लगी आग से हड़कंप मच गया। जबकि देहात में हुई घटनाओं में 20 मकान और किराने की तीन दुकानें आग की भेंट चढ़ गईं। सात मकानों में आंशिक क्षति हुई है। हादसे में एक मासूम भी झुलस गई है, उसे भर्ती कराया गया है। पांच मवेशियों की मौत के साथ 400 बोझ गेहूं भी राख हो गया। पूरे दिन फायर दस्ते आग पर काबू पाने में जूझते रहे। 
विज्ञापन


गुलाबबाड़ी में गुरुवार दोपहर दो बजे लगी आग पर काबू पाने में फायर दस्ते को आधे घंटे से ज्यादा समय तक मशक्कत करनी पड़ी। आग गुलाबबाड़ी परिसर स्थित पुरातत्व विभाग कार्यालय के पिछवाड़े झाड़ियों में लगी। यहां पर रेड़ के पेड़ खड़े थे। भीषण गर्मी के चलते झाड़ी के कुछ पेड़ व खरपतवार सूख गये थे, जिसके चलते आग ने तेजी पकड़ ली। पुरातत्व विभाग के संरक्षण सहायक डीके जायसवाल ने बताया कि इमारत अथवा इसके किसी हिस्से को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


मामले की विस्तृत रिपोर्ट सारनाथ कार्यालय को भेजी गई है। वहीं अग्निशमन अधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि किसी के बीड़ी पीकर फेंकने से झाड़ी में आग लगने की आशंका है। तारुन प्रतिनिधि के अनुसार, ककराही गांव में गुरुवार दोपहर शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से भड़की आग ने मजरे छोटकी ककराही निवासी दो सगे भाई राजाराम वर्मा व दयाराम के घरों को अपने आगोश में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अपने ननिहाल में मौजूद राजाराम वर्मा की पोती आशिनी (3) छप्पर के नीचे सो रही थी। बगल बांस काट रहा भगवानपुर निवासी आश मोहम्मद उर्फ  पप्पू आग की लपटों से घिरी बच्ची को बचाने के लिए जलते छप्पर में घुस गया और बच्ची को बाहर निकाल लाया।

इस घटना में पप्पू का सिर दीवार से टकराकर फट गया लेकिन उसने बच्ची को नहीं छोड़ा। झुलसी बच्ची व चोटहिल पप्पू को फौरन एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब तक फायर बिग्रेड आग पर काबू पाती तब तक दोनों भाइयों के घर में रखा अनाज, कपड़ा, नकदी, जेवर सहित खेती का सामान जल गया। आग की चपेट में आने से गाय सहित चार मवेशियों की जिंदा जलकर मर गए।

पीड़ितों की माने तो हादसे में लाखों का नुकसान हुआ है। लेखपाल कमलेश तिवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। बताया कि रिपोर्ट तहसील को भेजी जा रही है। बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के फुलवरिया खजुराहट निवासी राजमणि दुबे में मकान में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से मड़ाई के लिए रखा 400 बोझ गेहूं राख हो गया। आग से कई कीमती पेड़ भी झुलस गए।

चौरे बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के ठगवापुर सरइया में बुधवार देर शाम लगी आग से दो परिवार प्रवेश पांडेय व प्रेमनाथ के मकान जल गए। हादसे में एक गाय मर गई। जबकि दो गाय और एक बछड़ा झुलस गया। आग बुझाने के प्रयास में विकास पांडेय का हाथ झुलस गया। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई। सूचना पर पहुंचे लेखपाल अवधेश मिश्र ने क्षति का आकलन किया।

अमानीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, अमानीगंज बाजार में गुरुवार शाम अचानक लगी आग की चपेट में आने से तीन किराना की दुकानें जलकर राख हो गई और चार दुकानों को आशिक क्षति पहुंची है। आग किराने की दुकान के बाहर खड़ी कार में लगने के बाद दुकानों में लगी। हादसे में कार भी जलकर राख हो गई।

आग की चपेट में आने से भरत लाल गुत्ता, शेष कुमार, राम अभिलाक की दुकानें जलकर राख हो गईं। जबकि चार अन्य किराने की दुकानों को आंशिक नुकसान हुआ। आग में झुलसे भरतलाल, शेष कुमार और विनोद कुमार को लखनऊ रेफर किया गया। मौके पर पहुंचे नायाब तहसीलदार एचएन सिंह ने लेखपाल राकेश पांडेय को क्षति के आकलन का निर्देश दिया। 


मवई प्रतिनिधि के अनुसार, इटहा मजरे सुनवां में संदिग्ध हालात में गुरुवार सुबह लगी आग से 16 घर जल गये। साथ ही सात घरों को आंशिक क्षति हुई है। ग्रामीणों ने घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

शीतल प्रजापति के घर में आग लग गयी जब तक हल्ला गुहार सुनकर लोग इकट्ठा होकर आग बुझाते तब तक आग ने विकराल रुप धारण कर लिया जिसके चपेट में बाबू, फेरे, सालिकराम, शिवलाल, सीताराम, पिंट,ू माताराम, गया प्रसाद, माता बदल, रामचरन, बाबादीन, श्रीराम, रामचरन, रामभजन व जसवंत की सारी गृहस्थी राख हो गयी।


साथ ही मंशाराम, रामसजन, जगदीश,  राधिका, आशाराम, सोमनाथ, विजय कुमार को आंशिक क्षति हुई। फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। चौकी प्रभारी ओमकार यादव ने बताया कि राधिका के छप्पर में बधी बकरी, रामभजन के छप्पर में बंधा सूकर, गयाप्रसाद की बाइक व दो साइकिल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed