{"_id":"5bbce333867a5528242f179b","slug":"21539105587-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर माह होगा हेल्थ प्रमोशन दिवस, अलग-अलग होगी थीम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर माह होगा हेल्थ प्रमोशन दिवस, अलग-अलग होगी थीम
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर माह हेल्थ प्रमोशन दिवस का आयोजन
फैजाबाद। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा अब हर माह हेल्थ प्रमोशन दिवस का आयोजन किया जाएगा। हर माह की थीम अलग रहेगी। इसके लिए आशा कार्यकर्ता को प्रति हेल्थ प्रमोशन दिवस पर दो सौ रुपये प्रोत्साहन स्वरूप मिलेंगे। यह जानकारी देते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीबी द्विवेदी ने बताया कि महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. नीना गुप्ता ने इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की अनुमोदित वार्षिक कार्ययोजना वर्ष 2018-19 में इसके लिए धन की व्यवस्था की गई है। बताया कि हर माह आयोजित होने वाले इन दिवसों के जरिए स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य कारकों जैसे स्वच्छता, पोषण, जल, साफ सफाई और इनके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में समुदाय को जागरूक किया जाएगा।