फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान ने की आत्महत्या

आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान ने की आत्महत्या

Sat, 13 Oct 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान ने की आत्महत्या
आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान ने जान दी
विज्ञापन




फैजाबाद। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के गांव चकतवारी मजरे गोगांवा में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक किसान ने शनिवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।


रुदौली कोतवाली अंतर्गत गांव चकतवारी मजरे गोगांव निवासी किसान रामलाल (30) पुत्र राजाराम ने शनिवार सुबह लगभग आठ बजे घर के रोशनदान में गमछे से फंदा बांधकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन



मृतक की पत्नी ने बताया कि सुबह वह बिल्कुल ठीक थे, रोज की तरह पूजा कर प्रसाद भी बांटा था। उसके बाद कमरे में चले गए थे। कुछ देर तक बाहर नहीं आए तो कमरे में जाकर देखने पर वह रोशनदान से बंधे फांसी के फंदे पर लटके मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन



पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और रामलाल को फंदे से उतारा मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रामलाल के परिवार में उसकी बूढ़ी मां, पत्नी व तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।


गांव के लोगों ने बताया कि, आर्थिक तंगी को लेकर रामलाल तनाव में रहता था। उपनिरीक्षक विनय यादव ने बताया कि, आसपास के लोगों से जानकारी मिली है कि सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर रामलाल का पत्नी से विवाद हुआ था।


इसके बाद वह गुस्से में अपने कमरे में चला गया था। रामलाल बहुत गरीब था। उसके घर में कफन की व्यवस्था के भी पैसे नहीं थे। इस पर कफन व गाड़ी की व्यवस्था कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।



वहीं, एसडीएम रुदौली टीपी वर्मा ने बताया कि मृतक रामलाल के पास पांच बीघे खेती है। उस पर किसी प्रकार का लोन नहीं था। आत्महत्या में किसी भी प्रकार का कोई भुगतान शासन द्वारा नहीं होता है, मृतक गरीब था।


ऐसे में उसके अंतिम संस्कार में मदद की जो भी आवश्यकता होगी मैं खुद करूंगा। इसके लिए मैंने हलका लेखपाल को भेजा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed