फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   साकेत कालेज के सामने युवक पर हमला, गंभीर

साकेत कालेज के सामने युवक पर हमला, गंभीर

Tue, 19 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
साकेत कालेज के सामने युवक पर हमला, गंभीर
अयोध्या। साकेत महाविद्यालय के सामने बाइक सवार युवक को कुछ दबंग युवकों ने रोक लिया। उस पर फायरिंग की। पर फायर मिस हो गया। इसके बाद तमंचे के बट से जमकर पीटा।
विज्ञापन


हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया। परिवारीजनों ने उसे श्रीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। यहां से परिवारीजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


उसके सिर में करीब 30 टांके लगे हैं। मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे 21 वर्षीय मोहित पांडेय निवासी रानोपाली अयोध्या साकेत कॉलेज के निकट स्थित पेट्रोल पंप से तेल भराकर बाइक से रानोपाली की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच कुछ दबंग युवकों ने उसे इलाहाबाद बैंक के सामने रोक लिया। उस पर कट्टे से फायर किया, फायर मिस होने पर युवकों ने कट्टे के बट से युवक को जमकर मारा पीटा और फरार हो गए।

सूचना पर पहुंचे मोहित के भाई सूरज पांडेय व स्थानीय लोगों ने घायल को श्रीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, उसके सिर एवं आंख के पास गंभीर चोटें आई हैं।

वहीं परिवारीजनों ने घायल युवक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित के भाई सूरज ने बताया कि दो-तीन पूर्व मोहित का कुछ युवकों से विवाद हुआ था, उसी मामले में घटना को अंजाम दिया गया है।


इस मामले में अयोध्या कोतवाली प्रभारी अरविंद पांडेय ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी तक पीड़ित की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed