{"_id":"5c718001bdec227390332b3a","slug":"191550942209-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सडक़ हादसे में बाइक सवार चार लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सडक़ हादसे में बाइक सवार चार लोगों की मौत
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत
मसौधा/पटरंगा। पूराकलंदर में शुक्रवार देर रात और पटरंगा में शनिवार शाम हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
दोनों हादसों में बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोनों मामलों में हादसा करने वाले वाहन मौके से भाग गए।
लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर पटरंगा में रमई का इंदारा गांव के सामने शनिवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक ही गांव के बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों बाराबंकी के मझौंटी के निवासी थे।
विज्ञापन
बाराबंकी के मंझौटी गांव निवासी राजेंद्र (25) पुत्र बाबूलाल व शमशेर (50) पुत्र शाकिर शनिवार शाम चार बजे बाइक से अयोध्या की ओर गलत दिशा में जा रहे थे। तभी रमई का इंदारा गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गए।
हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस काफी देर तक मृतकों की शिनाख्त का प्रयास करती रही लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने दोनों की शिनाख्त का प्रयास किया और कार्यकर्ताओं से जानकारी हासिल की। इस पर दोनों मृतकों की पहचान हुई। पटरंगा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
पूराकलंदर थाना क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर नैपुरा गांव में पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार रात 11 बजे अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक पर सवार तीन युवकों को रौंद दिया।
हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान राहुल दुबे (23) पुत्र उदयराज निवासी करमपुर बरसावां थाना इब्राहिमपुर अंबेडकरनगर और विकास (25) निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान रवि प्रताप सिंह निवासी पातूपुर बीकापुर के रूप में हुई।
दोनों मृत युवक रवि के यहां काम करते थे। ये तीनों मसौधा बाजार के निकट स्थित एक गांव में बारात गए थे। वहीं से लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए। थाना प्रभारी अरविंद तिवारी ने बताया कि हादसा करने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।