{"_id":"5c002a3bbdec224179148847","slug":"191543514683-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा सटाकर ग्राहक सेवा केंद्र प्रभारी से ढाई लाख की लूट 18-35-06","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहा सटाकर ग्राहक सेवा केंद्र प्रभारी से ढाई लाख की लूट 18-35-06
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राहक सेवा केंद्र प्रभारी से दिनदहाड़े ढाई लाख की लूट
अयोध्या। बाइक सवार बदमाशों गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बीरशाहपुर मोड़ के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे तमंचे के बल पर ग्राहक सेवा केंद्र प्रभारी से ढाई लाख रुपये लूट लिए।
वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। त्रिलोकपुर मजरे दुर्गापुर निवासी शोभनाथ शर्मा अमसिन बाजार में भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करते हैं।
वह बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे गोसाईगंज स्थिति बैंक की शाखा से ढाई लाख रुपये निकालकर अपनी बाइक से आ रहे थे। इस दौरान बीरशाहपुर मोड़ के पास पहले से खड़े बदमाशों ने उनकी बाइक के सामने अपनी बाइक लगाकर उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
उनके रुकते ही बदमाशों ने उनके कनपटी पर तमंचा लगाकर रुपये से भरा बैग छीन लिया तथा बीरशाहपुर गांव की तरफ भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि तीन बदमाश सफेद रंग की बाइक से थे। जिसमें एक ने हेलमेट व दो ने मुंह पर कपड़ा लगा रखा था।
वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया परंतु सफलता हाथ नहीं लगी। वारदात की तहरीर पुलिस को दी गई है। गोसाईगंज प्रभारी निरीक्षक सुरेश पांडेय ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है, जल्द ही वह पकड़ मे आ जाएंगे।
बाइक सवार तीनों बदमाशों ने वारदात को फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने महज दो से तीन मिनट पीड़ित से पैसा छीना और तेज रफ्तार में मौके से फरार हो गए।
लोगों का कहना है कि सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि वो कुछ समझ ही नहीं पाए। मामले में एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही यूपी-100, चीता मोबाइल के साथ स्थानीय थाने की पुलिस द्वारा नाकाबंदी भी कराई गई।
संभावना है कि आरोपी आसपास के इलाके के जानकार थे। इसी के चलते उन्होंने भागने में गांव की पग दंडियों का इस्तेमाल किया है। आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।