फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   हादसे में एक और घायल ने तोड़ा दम

हादसे में एक और घायल ने तोड़ा दम

Tue, 24 Oct 2017 12:15 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
हादसे में एक और घायल ने तोड़ा दम
फैजाबाद। बिल्हर घाट से जमूरतगंज मार्ग पर रविवार शाम बेकाबू कार के रौंदने से घायल एक और राहगीर की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। अब मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। लखनऊ रेफर दूसरे घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के आरोप पर एसएसपी ने दरोगा व दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर सीओ अयोध्या को जांच सौंपी है। एसएसपी सुभाष सिंह बघेल का कहना है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच में आरोप सही मिले तो दोषियों को सस्पेंड किया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार सुबह घायलों में लखनऊ रेफर किए पेशे से किसान जवाहरलाल तिवारी (51) पुत्र रामगनेश तिवारी निवासी मजरे तिवारी का पुरवा गंगोली थाना पूराकलंदर ने भी दम तोड़ दिया। वहीं मन्नू पांडेेय की भी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में नरियावा निवासी 65 वर्षीय जमुना यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, सीओ अयोध्या राजू कुमार साव के अनुसार गाड़ी की पहचान हो गई है। ये गाड़ी बैसिंह निवासी पंकज यादव के नाम पंजीकृत है, इसमें सवार आरोपियों की पहचान की जा रही है।

दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र के प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों का आरोप है कि कार का चालक नशे में था। यूपी-100 की पीआरवी-910 ने कार का पीछा किया था और उसे महेशपुर के पहले ही पकड़ भी लिया था लेकिन पीआरवी टीम ने कार सवार चालक समेत तीनों से पैसा लेकर छोड़ दिया।


इसके बाद कार ने आगे जाकर एक-एक करके तीन जगह हादसे को अंजाम दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने गाड़ी का करीब 4 किमी तक पीछा करते हुए उसे रामपुर सर्धा के पास पकड़ लिया, इस दौरान गाड़ी में सवार तीन युवक गाड़ी छोड़ फरार हो गए थे। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार को आग के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed