{"_id":"59d67b134f1c1bd9798b5109","slug":"191507228435-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक पर हमला कर नकदी-मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालक पर हमला कर नकदी-मोबाइल लूटा
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर। जीप सवार अज्ञात बदमाशों ने ट्रक चालक को सड़क पर घेरकर लूट लिया। बदमाशों ने उस पर रॉड से हमला कर लहूलुहान कर दिया गया।
बदमाशों की संख्या चार बताई जा रही है। चालक के पास से 12 हजार की नगदी और मोबाइल फोन लूट लिया। घटना बुधवार रात लगभग 11 बजे की बताई जा रही है।
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के सहावा निवासी 22 वर्षीय मोनू यादव पुत्र शिवप्रसाद ट्रक चालक है। बुधवार की रात फैजाबाद में ट्रक खड़ी करके वह किसी सवारी वाहन से घर सहावा जाने के लिए निकला।
खजुरहट बाजार में पत्थर कट तिराहे के पास उतर कर पैदल घर के लिए रवाना हुआ। पीड़ित ने बताया कि धर्मगंज मार्ग के समीप सुनसान जगह पर जीप सवार चार युवकों ने उसे रोक लिया और तलाशी शुरू कर दी।
मोनू यादव विरोध करते हुए एक बदमाश से भिड़ गया तभी दूसरे बदमाश ने लोहे की रॉड से सिर पर प्रहार कर उसे जख्मी कर दिया। बदमाश पैसा व मोबाइल छीन कर फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले आई। जहां पर दवा उपचार के बाद चिकित्सक ने घर भेज दिया।
पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। थाने के उपनिरीक्षक शशिकांत पांडेय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर जांच-पड़ताल की जा रही है।