फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   18.4 lakh looted recovered, five arrested

लूटे गए 18.4 लाख बरामद, पांच गिरफ्तार

Sun, 29 May 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद Updated Sun, 29 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
18.4 lakh looted recovered, five arrested
पांच बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक फाइनेंस कंपनी के कर्मियों से दिनदहाड़े हुई लूट मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। वारदात में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18 लाख 40 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त रॉड व बोलेरो जीप भी मिल गई है। उच्चाधिकारियों ने पुलिस टीम को 15 हजार के इनाम की घोषणा की है। 
विज्ञापन


बीती शुक्रवार को हाईवे पर दिनदहाड़े बोलेरो सवार बदमाशों ने अयोध्या कोतवाली के बूथ नंबर चार के पास स्थित एक ढाबे के सामने से भारतीय माइक्रो क्रेडिट फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक गाजीपुर जिले के सादियाबाद थाना क्षेत्र स्थित सवरी निवासी आशुतोष कुमार व लोन मैनेजर कानपुर देहात के थाना अकबरपुर स्थित कुदिकवापुर निवासी सतीश कुमार यादव को लोहे की रॉड से हमला कर 20 लाख 40 हजार की रकम लूट ली थी।
विज्ञापन


यह रकम जिले के आईडीबीआई बैंक से निकाल अंजनीपुरम स्थित शाखा की ओर से गोंडा के नवाबगंज शाखा को ले जाई जा रही थी। हल्ला-गोहार पर स्थानीय लोगों ने बदमाशों के एक साथी को मौके से पकड़ पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था। मामले में फाइनेंस कंपनी के कार्यकारी अधिकारी सुमन सौरभ ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी मोहित कुमार ने पत्रकारों को बताया कि अयोध्या कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम ने विल्वहर घाट रेलवे क्रॉसिंग के पास से बोलेरो यूपी 42 एस 6217 सवार बस्ती जनपद के छावनी थाना क्षेत्र स्थित डुहवा निवासी अनूप मिश्रा उर्फ गुंजन व हरिश्चंद्र मिश्र उर्फ झिनकन, इसी थाना क्षेत्र के जितियापुर निवासी विकास उर्फ अतुल उर्फ लालू तिवारी, क्षेत्र के दुबौलिया थाना क्षेत्र स्थित बैरागल तिवारी खदरा निवासी सत्येंद्र तिवारी और जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र स्थित गौदालापुर द्वारिकापुर निवासी इंद्रसेन राजभर को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि गिरोह का सरगना अनूप मिश्रा उर्फ गुंजन है तथा विकास उर्फ लालू का रिश्तेदार है और वारदात कंपनी के नबाबगंज शाखा में कार्यरत इंद्रसेन राजभर व एक अन्य की मुखबिरी पर अंजाम दी गई। वारदात में प्रयुक्त लोहे की राड तथा लूटी गई रकम में से 18 लाख 40 हजार रुपये बरामद कर लिया गया।


पकड़े गये लोगों के खिलाफ निजी दूरसंचार मोबाइल टावर से बैटरी चोरी समेत अन्य मामले दर्ज हैं। प्रकरण में एक अन्य की अभी तलाश है। इस अवसर पर एसपी सिटी संकल्प शर्मा, अयोध्या कोतवाल राजेश कुमार सिंह समेत स्वाट टीम के मुन्ना कुमार, धर्मराज शर्मा, संजय यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed