फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   मौनी अमावस्या चार को, अयोध्या पहुंचने लगे श्रद्घालु

मौनी अमावस्या चार को, अयोध्या पहुंचने लगे श्रद्घालु

Sat, 02 Feb 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
मौनी अमावस्या चार को, अयोध्या पहुंचने लगे श्रद्घालु
अयोध्या। मौनी अमावस्या को लेकर रामनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। प्रयागराज कुंभ में जाने वाले श्रद्धालु वापसी में अयोध्या पहुंच रहे हैं। शनिवार को त्रयोदशी पर्व पर अयोध्या में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में उमड़े भक्तों ने सरयू में स्नान कर मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। शनिवार को साल का पहला शनि प्रदोष व्रत भी होने के कारण शिवमंदिरों में भगवान शंकर का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन करने के लिए कतार लगी रही।
विज्ञापन



मौनी अमावस्या का पर्व चार फरवरी को है। इसको लेकर प्रयागराज कुंभ जाने वाले श्रद्धालु अयोध्या भी पहुंचने लगे हैं। शनिवार को शनि प्रदोष एवं त्रयोदशी पर्व पर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं-भक्तों ने पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाई एवं विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। रामलला, हनुमानगढ़ी, कनकभवन सहित अन्य मंदिरों में ब्रह्म मुहूर्त से ही शुरू हुआ दर्शन का सिलसिला दिन भर जारी रहा।
विज्ञापन



शनि की साढ़े साती से परेशान जातकों ने शनि प्रदोष पर्व पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक पूजन-अर्चन किया। ऐसी मान्यता है कि शनि प्रदोष का व्रत, पूजन, जप अत्यंत फलदायी होता है। यह भी मान्यता है कि साढ़े साती से ग्रसित लोग यदि शनि प्रदोष के दिन छाया दान करके रूद्राभिषेक करें तो सुख, समृद्धि एवं शनि की कृपा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी के चलते श्रद्धालुओं ने नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वरनाथ सहित अन्य शिवमंदिरों में जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। शनिवार होने के कारण हनुमानगढ़ी में भी दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहा। भीड़ के चलते रामनगरी की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। हनुमानगढ़ी से लेकर डाकखाना तक रह-रहकर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही।


प्रयागराज श्रद्धालुओं के लिए चार स्पेशल ट्रेनें
प्रयागराज के श्रद्धालुओं के लिए रेलवे द्वारा शनिवार से चार स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। अयोध्या रेलवे स्टेशन के अधीक्षक महेंद्र मिश्र ने बताया कि प्रयागराज के श्रद्धालुओं के लिए शनिवार से निर्धारित ट्रेनों के अतिरिक्त चार स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है। बताया कि अयोध्या रेलवे स्टेशन से सुबह 8.30 एवं 12.30 बजे एवं फैजाबाद जंक्शन से पूर्वाह्न 11.30 व रात्रिकाल 9.15 बजे से ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार से पांच तारीख तक प्रयागराज कुंभ के श्रद्धालुओं के लिए आठ ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।



आज से होगी मजिस्ट्रेटों की तैनाती
रामनगरी में मौनी अमावस्या पर्व को लेकर भीड़ बढ़ने लगी है। शांति व सुरक्षा के मद्देनजर डीएम डॉ. अनिल पाठक ने अयोध्या में मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। तीन फरवरी से श्रद्धालुओं की भीड़ रहने तक अयोध्या में मजिस्ट्रेट सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। अर्द्धसैनिक बल भी सुरक्षा व्यवस्था में भूमिका निभाएंगे। भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए यातायात डायवर्जन भी सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed