{"_id":"5a734c004f1c1b9f268b7b01","slug":"171517505536-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान समेत 12 लोगों पर बिजली चोरी का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान समेत 12 लोगों पर बिजली चोरी का केस दर्ज
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान समेत 12 लोगों पर बिजली चोरी का केस दर्ज
फैजाबाद। कोतवाली मवई क्षेत्र के बाबा बाजार उपकेंद्र इलाके में चलाए गए अभियान के तहत बिजली चोरी पाए जाने पर ग्राम प्रधान गनेशपुर समेत विभिन्न गांवों के 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया।
बाबा बाजार विद्युत उपकेंद्र के जेई श्रवण कुमार ने बताया कि गांवों में लाइनलॉस के मामले बढ़ते जा रहें हैं। लोग चोरी अधिक और मीटर से बिजली का उपयोग कम कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में चोरी रोकने के लिए चलाए गए अभियान के तहत विभाग की टीम ने अलग-अलग गांवों से 12 लोगों को बिजली की चोरी करते हुए पकड़ा। उन्होंने बताया कि गनेशपुर ग्राम प्रधान हसिरुल निशा का विद्युत बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटा गया था, लेकिन वे बिना बिल जमा किये चोरी से तार जोड़कर बिजली प्रयोग करती पकड़ी गईं। वहीं गनेशपुर गांव के ही सदाशिव तिवारी और सैमसी गांव के कृष्णमगन सिंह, कामख्या प्रसाद मिश्र, सुनबा गांव के श्यामबक्स सिंह, बहुबरा के मुनई सिंह, रामपुर गुदारा के प्रहलादचंद, पूरे लोहरास के नसीम खां और मैकूलाल, नज्जू खां पुरवा के उस्मान व जमाल अहमद और पारा पहाड़पुर के दिलीप कुमार भी चोरी की बिजली का उपयोग करते हुए पकड़े गए। सभी के विरुद्ध मवई थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि जेई श्रवण कुमार के तहरीर पर 12 लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच की जा रही है। जेई श्रवण कुमार ने बताया कि जिन लोगों ने कनेक्शन विच्छेदन के बाद भी चोरी से दोबारा तार जोड़ लिया था। उन सबका मिलाकर 6 लाख 2 हजार 247 रुपये विभाग का बकाया है। इसके बावजूद ये लोग चोरी कर बिजली का उपयोग कर रहे थे।