{"_id":"5cb3674dbdec2214411998d5","slug":"161555261261-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉर्निंग वॉक कर रहे शिक्षक को कार ने रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मॉर्निंग वॉक कर रहे शिक्षक को कार ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह टहल रहे शिक्षक को कार ने रौंदा
अयोध्या। नगर कोतवाली अंतर्गत अयोध्या-रायबरेली रोड पर उसरू गांव के पास रविवार सुबह टहल रहे शिक्षक को कार ने रौंद दिया। हादसे में शिक्षक की मौत हो गई।
जिला गाजीपुर के रहने वाले अशोक कुमार मिश्र (50) थाना महराजगंज के पीडी पांडेय इंटर कॉलेज सौनेसा में हिंदी के प्रवक्ता थे। वो अपनी पत्नी व दो लड़के व एक लड़की के साथ नाका हनुमानगढ़ी के पास हनुमतनगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे।
प्रतिदिन सुबह अपने घर से अयोध्या-रायबरेली रोड पर उसरू गांव की रेल क्रॉसिंग तक टहलने जाते थे। रविवार सुबह टहलने के लिए निकले थे। वापस लौटते समय क्रॉसिंग के पास ही सड़क पार करते समय एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नगर कोतवाल विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया, उसकी तलाश की जा रही है। मृतक के परिवारजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।