{"_id":"59739a754f1c1b330d8b4893","slug":"161500748405-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहे के दम पर दो व्यापारी से लाखों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहे के दम पर दो व्यापारी से लाखों की लूट
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार चार बदमाशों ने रात को अंजाम दी वारदात
गोसाईगंज (फैजाबाद)। फैजाबाद से खरीदारी कर लौट रहे बाइक सवार दो व्यापारियों से चार बदमाशों ने असलहों के बल पर दर्जन भर से अधिक मोबाइल फोन, सोने की चेन व अंगूठी समेत 700 की नकदी व बाइक लूट ली। घटना शुक्रवार की देर रात स्टेट हाईवे पर महाराजगंज-गोसाईगंज थाना क्षेत्र की सीमा के निकट सिलौनी गांव के पास की है।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र में भीटी तिराहा के रहने वाले दो व्यापारी रोहित कसौधन व शुभम कसौधन अपनी-अपनी बाइक से शुक्रवार रात करीब 11 बजे अपने साथी अंकुर कनौजिया व सचिन कसौधन के साथ फैजाबाद से खरीदारी कर लौट रहे थे।
इस दौरान महराजगंज थाना क्षेत्र के समंथा गांव के पास एक ढाबे पर भोजन करने के लिए रुके। खाना खाने के बाद जब चारों वहां से रवाना हुए तो वहीं से दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जब तक वो कुछ समझते गांव सिलौनी के पास ओवरटेक कर बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और असलहे के दम पर उन्हें लूट लिया। पीड़ितों के अनुसार, लुटेरे उनके पास से 13 नए कीमती मोबाइल, जिनकी कीमत करीब 1.75 लाख रुपए थी, रिपेयरिंग के लिए आए 25 मोबाइल, एक सोने की चेन व अंगूठी के अलावा एक बाइक भी लूट ले गए।
पीड़ितों ने किसी तरह लूट की सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी गोसाईगंज दिनेश्वर पान्डेय, थानाध्यक्ष महराजगंज केके गुप्ता समेत एसपी ग्रामीण डॉ. कृष्ण गोपाल व सीओ सदर अरविंद चौरसिया व एसओजी टीम आदि ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मामले में कोतवाली गोसाईगंज में केस दर्ज किया गया है।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान का प्रयास
कोतवाली प्रभारी दिनेश्वर पान्डेय के अनुसार, क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, कुछ जगहों पर बाइकों की तस्वीर मिली है लेकिन रात की घटना होने के कारण बहुत स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। अभी और सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, जल्द ही लुटेरों का सुराग लग जाएगा।
वहीं वारदात के बाद थाने पर ही कैंप किए एसपी ग्रामीण डॉ. कृष्ण गोपाल ने शनिवार को बताया कि लूट के खुलासे के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा स्वाट टीम को लगाया गया है। उनके अनुसार पीड़ितों ने जिस ढाबे पर खाना खाया था वहां से दो और अहिरौली थाना अंबेडकरनगर के एक संदिग्ध युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।