फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   पत्नी व ससुरालीजनों ने पीटा तो पति ने खाया जहर, मौत

पत्नी व ससुरालीजनों ने पीटा तो पति ने खाया जहर, मौत

Sun, 02 Jun 2019 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
पत्नी व ससुरालीजनों ने पीटा तो पति ने खाया जहर, मौत
जाना बाजार। पत्नी व बच्चों को लाने ससुराल गए युवक को पत्नी सहित ससुरालीजनों ने जमकर मारा पीटा, जिसके बाद युवक ने विषैला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन



ससुराल से अपने घर पहुंचते ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिवारीजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की मां की तहरीर पर पत्नी व सास के खिलाफ हैदरगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।


थाना हैदरगंज के रामपुर अहिरौली मोती तिवारी का पूरा निवासी सुनील कुमार उर्फ सोनू (25) का गुरुवार को अपनी पत्नी मंजू के साथ विवाद हो गया था।


विवाद के बाद पत्नी दूसरे दिन अपनी मां को ससुराल बुलाकर अपने चार वर्षीय पुत्र के साथ मायके ग्राम महावा चली गई थी। उस वक्त पति घर से बाहर था। इसके बाद सुनील साइकिल लेकर अपने ससुराल महावा चला गया।
विज्ञापन



वहां लगभग दो घंटे तक ससुराल में रहकर घर चला आया। घर पहुंचते ही वह जमीन पर गिर गया और उल्टी करने लगा। इसके बाद वह बेहोश हो गया।


अनहोनी स्थिति को भांप कर परिवार के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने युवक को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।


शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की मां सुरजा देवी ने ससुराल में पत्नी सहित अन्य ससुरालीजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया, जिसकी वजह से उसके बेटे ने जहर खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मां का आरोप है कि ससुराल में उसके बेटे को जमकर पीटा गया। थाना प्रभारी अवनीश सिंह चौहान ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर पति समेत उसकी सास पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।


घटना की जांच कर रहे दरोगा डीपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत होने की पुष्टि हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed