{"_id":"5c9d21c7bdec2213e54babf4","slug":"151553801671-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उडन दस्ते की टीम ने पकड़ी साढ़े चार लाख की नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उडन दस्ते की टीम ने पकड़ी साढ़े चार लाख की नकदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़न दस्ते ने पकड़ी 4.50 लाख की नकदी
अयोध्या। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श चुनाव आचार संहिता के अनुपालन की निगरानी के लिए गठित उड़न दस्ते (एफएसटी) ने मवई थाना क्षेत्र में रैछ घाट के निकट बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक एसयूवी से गुरुवार दोपहर 4.50 लाख की नकदी बरामद की है।
चालक ने रकम के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिस पर समस्त रकम कोषागार भेजकर चालक को नोटिस दिया है। एफएसटी कार्यपालक मजिस्ट्रेट गिरीशचंद्र व मवई थाना के उप निरीक्षक केपी यादव बृहस्पतिवार दोपहर रैछघाट-शुक्लबजार मुख्यमार्ग पर गोमती नदी के निकट जिले की बार्डर पर बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे थे।
इसी बीच रुदौली की तरफ से आ रही एक एसयूवी रोककर जांच की गई तो कार की डिग्गी में रखे 4.50 लाख रुपये बरामद हुए। पूछताछ में कार सवार ने अपना नाम रफात निवासी बरौली थाना मवई बताया। साथ ही अमेठी जिले के शुक्लबाजार जाने की बात कही। पैसों के बारे में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाय।
विज्ञापन
जिसकी वजह से रकम कोषागार भेजकर उसको नोटिस जारी किया गया है। कोतवाल मवई विनोद कुमार यादव ने बताया कि युवक से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि पैसे कहां से कहां ले जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में कई लोगों से रुपये के लेन-देन की बात सामने आई है। इस संबंध में आयकर विभाग को सूचना दी गई है और रुपये कोषागार भेजा गया है। अब मामले की जांच आयकर अधिकारियों द्वारा की जाएगी।