फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   शराब के नशे में भिड़े बाराती व घराती, कई घायल

शराब के नशे में भिड़े बाराती व घराती, कई घायल

Sun, 10 Feb 2019 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में भिड़े बाराती व घराती, कई घायल
तारुन (अयोध्या)। थाना क्षेत्र की ग्रामसभा फखरपुर में शुक्रवार की रात शराब के नशे में बाराती और घराती आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए। पुलिस की मौजूदगी में वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराकर रात में ही बारात की विदाई कर दी गई।
विज्ञापन



तारुन थाना क्षेत्र के फखरपुर गांव निवासी रामसुख के यहां शुक्रवार की रात थाना महराजगंज अंतर्गत ग्रामसभा रघुनाथपुर निवासी सीताराम गौड़ के बेटे की बारात आई थी। रात में मौसम अचानक खराब हो जाने के कारण वैवाहिक कार्यक्रम में देर हो गई। रात करीब एक बजे कार्यक्रम के दौरान एक बाराती शराब पीने के लिये हैंडपंप पर पानी लेने गया।
विज्ञापन



किसी बात को लेकर उसने गालियां देना शुरू कर दीं। बात बढ़ने पर बारातियों व घरातियों में मारपीट होने लगी, जिसमें अर्जुन यादव, अमित यादव समेत छह लोगों को चोटें आ गईं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद तारुन व महराजगंज की पुलिस मौके पर पहुंची और वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया। प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा कर शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed