{"_id":"5af094e84f1c1b9c098b8ac0","slug":"151525716200-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वारपूजा में दरोगा ने की हर्ष फायरिंग, भतीजे के पेट में लगी गोली-AMBEDKAR NAGAR","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
द्वारपूजा में दरोगा ने की हर्ष फायरिंग, भतीजे के पेट में लगी गोली-AMBEDKAR NAGAR
Updated Mon, 07 May 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरोगा ने की हर्ष फायरिंग, भतीजे के पेट में लगी गोली
बीकापुर (फैजाबाद)। हर्ष फायरिंग पर सुप्रीम कोर्ट व सरकार की तमाम सख्ती के बावजूद घटनाएं थम नहीं रही हैं। कोतवाली क्षेत्र के बल्लीपुर पातुपुर गांव में रविवार शाम आई बारात में द्वार पूजा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक गोली युवक के लग गई। उसे गंभीर हाल में जिला अस्पताल लाया गया। जहां से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। लड़की पक्ष ने अज्ञात के खिलाफ फायरिंग करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के जांच में सामने आया कि गोली चलाने वाला महाराष्ट्र पुलिस में एसआई के पद पर तैनात है। घायल युवक उसका भतीजा है। पुलिस आरोपी दरोगा और फायरिंग में प्रयुक्त बंदूक की तलाश कर रही है। उधर, दरोगा परिवारीजनों के साथ लखनऊ में भतीजे का इलाज करा रहा है।
बल्लीपुर पातुपुर गांव निवासी देवराज तिवारी की लड़की की बारात रविवार को रौनाही थाना क्षेत्र के नई बाजार सोहावल निवासी श्याम बिहारी तिवारी के यहां से आई थी। रात करीब 11 बजे द्वाराचार के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में पेट में गोली लगने से सौरभ तिवारी (18) पुत्र शिवकुमार तिवारी निवासी नई बाजार सोहावल थाना रौनाही के गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन उसे सीएचसी बीकापुर ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल, वहां से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। लोगों ने समझदारी से काम लेते हुए किसी तरह शादी संपन्न कराई। लड़की के पिता देवराज तिवारी ने सोमवार सुबह कोतवाली में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने वर पक्ष से आए अज्ञात के खिलाफ लाइसेंसी असलहे से लापरवाही पूर्वक फायरिंग करने व आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
मामले में एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि पुलिस की जांच में फायरिंग करने वाला चिह्नित कर लिया गया है। कहा कि हर्ष फायरिंग करने वाला लड़के का चाचा रामकिशोर तिवारी है। जो महाराष्ट्र पुलिस में एसआई के पद पर तैनात है। उसने द्वारपूजा के दौरान हर्ष फायरिंग की थी, जिसमें सौरभ के पेट में गोली लगी है। उसका लखनऊ में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आरोपी के घर पुलिस गई थी। आरोपी घायल बच्चे के साथ लखनऊ में हैं। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। आरोपी के सिंगल बैरल बंदूक को कब्जे में लेकर जांच करने और उसका लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।