फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   हाईवे पर ट्रक से 18 बैल बरामद, चालक फरार

हाईवे पर ट्रक से 18 बैल बरामद, चालक फरार

Tue, 31 Oct 2017 11:02 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रक से 18 बैल बरामद, चालक फरार
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या की रानोपाली चौकी पुलिस ने मंगलवार सुबह देवकाली से मोहबरा बाजार मोड़ के बीच में एक ट्रक से 18 बैल बरामद किए हैं।
विज्ञापन


ये सभी बैल राजस्थानी हैं, जिनकी सींगे आकर्षक व लंबी हैं। पुलिस ने सभी बैलों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई के बाद इन्हें अचारी का सगरा के किसानों को देखभाल के लिए सौंप दिया है।

ट्रक पर कानपुर जिले का नंबर है। ड्राइवर मौके से भागने में कामयाब रहा है। पुलिस ने गोवध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच कर रही है।
पंचकोसी परिक्रमा में व्यस्त अयोध्या पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे पर गोवंश से भरा एक ट्रक गोरखपुर की ओर जा रहा है। पुलिस ने देवकाली बाईपास के निकट ट्रक की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 9:30 के आसपास ट्रक पर गोवंश होने की आशंका पर उसका पीछा किया गया। मोहबरा बाजार मोड़ के पास ट्रक को रोका गया।

इस बीच ट्रक का ड्राइवर गाड़ी छोड़ फरार हो गया। ट्रक की तलाशी लेने पर 18 बैल बरामद हुए। इनकी सींगे करीब दो से ढाई फीट लंबी थी।

पुलिस के अनुसार इस तरह के बैल राजस्थान में पाए जाते हैं। रानोपाली चौकी प्रभारी निर्मल सिंह के अनुसार गाड़ी के नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाया जा रहा है। मामले में गोवध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed