फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   चालक को गाड़ी से फेंक ट्रक लूटा, लुटेरे फरार

चालक को गाड़ी से फेंक ट्रक लूटा, लुटेरे फरार

Sun, 15 Oct 2017 11:03 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
चालक को गाड़ी से फेंक ट्रक लूटा, लुटेरे फरार
सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र के एक ढाबे पर यात्री बनकर ट्रक में सवार हुए दो लुटेरों ने चालक को भेलसर के निकट गाड़ी से नीचे फेंक ट्रक लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित चालक ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही रौनाही, रुदौली, पटरंगा, मवई, रामसनेही घाट थाने की पुलिस सक्रिय हो गई। अपने को घिरता देख लुटेरे ट्रक को भिटरिया के पास छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


रविवार सुबह फैजाबाद से चलकर लखनऊ की ओर जा रहे ट्रक चालक राजेंद कुमार अरकुना के पास वर्मा ढाबा पर चाय नाश्ते के लिए रुका।

ढाबे पर पहले से बैठे दो लोग खुद को यात्री बताकर लखनऊ के लिए ट्रक पर सवार हो गए। भेलसर के निकट पहुंचते ही लुटेरों ने चालक को कब्जे में लेकर ट्रक लूट लिया उसे मार पीट कर नकदी छीनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक से नीचे फेंक कर ट्रक सहित फरार हो गए। चालक ने किसी तरह 100 नंबर पर पुलिस को लूट की सूचना दी, जिस पर पुलिस हरकत में आ गयी।

वायरलेस पर मैसेज चलते ही रौनाही, रुदौली, मवई व पटरंगा, बाराबंकी के रामसनेही घाट समेत यूपी-100 पुलिस की मदद से घेराबंदी हुई।

इस दौरान यूपी-100 की एक गाड़ी ने ट्रक का पीछा किया, अपने को पुलिस से घिरता देख कर लुटेरे भिटरिया के निकट ट्रक को हाईवे के किनारे खड़ी कर फरार हो गए।

रौनाही थाने के प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया ट्रक चालक राजेंद कुमार पुत्र जगन्नाथ निवासी चंपतपुर शंकरखेड़ा थाना माखी उन्नाव की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed