फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   भाजपा के चार माह के कार्यकाल में ऊबी जनता-अखिलेश

भाजपा के चार माह के कार्यकाल में ऊबी जनता-अखिलेश

Thu, 10 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के चार माह के कार्यकाल में ऊबी जनता-अखिलेश
पूराबाजार में स्वतंत्रता सेनानी राजबली की 18वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम
विज्ञापन

फैजाबाद। गुमराह करके सत्ता में आई भाजपा सरकार से जनता अब महज चार माह में ऊब चुकी है। भाजपा नेता जनता के बीच जाने से डर रहे हैं, जनता इनका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है, इसी वजह से भाजपाई अब एमएलसी तोड़ रहे हैं। गुजरात की जनता ने तो थोड़ा-बहुत हिसाब-किताब कर दिया है अब यहां की बारी है।

यह बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही। वे बुधवार को अयोध्या के पूराबाजार क्षेत्र के मड़ना स्थित एक निजी विद्यालय में पूर्व विधायक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजबली यादव की 18वीं पुण्यतिथि पर आयोजित देश बचाओ, देश बनाओ सम्मेलन एवं प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी चुनाव हारे हैं लेकिन सपाइयों के चेहरे पर कहीं शिकस्त का भाव नहीं दिख रहा है। हम अगली लड़ाई जीतने का हौसला रखते हैं। भाजपा को डर है कि उपचुनाव कराने पर उसे अपनी फेल नीतियों के कारण करारी शिकस्त का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए वे तमाम तरह के प्रलोभन देकर एमएलसी तोड़ रहे हैं, भाजपाइयों के झूठ का कोई भी मुकाबला नहीं कर सकता है। अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दो करोड़ लोगों को प्रतिवर्ष रोजगार देने का वायदा किया था, लेकिन सपा सरकार में की गई 30 हजार दरोगा भर्तियों को भी रोक दिया है।

डेढ़ लाख पद रिक्त होने की बात तो कह रहे हैं लेकिन भर्ती नहीं कर रहे हैं, जिससे हमारे प्रदेश के नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए वायुमार्ग से जाते थे, आज सड़क से होकर जाने पर जनता का जोरदार स्वागत से मन प्रफुल्लित हुआ।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनने के भाजपा ने एंटी भूमाफिया के तहत भूमाफिया पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था और सबसे पहले सपा सरकार के भूमाफिया बुक्कल नवाब को उठाकर भाजपा का चोला पहना दिया।

भाजपा स्वयं हिंदू मुसलमान के नाम पर राजनीति करके सत्ता हासिल करती है और स्वयं ही सांप्रदायिक ताकतों से सावधान रहने के लिए अखबारों में विज्ञापन छपवाते हैं। शिक्षामित्रों को लेकर भी उन्होंने भी खूब चुटकी ली।

कहा कि हमने तो शिक्षामित्रों को नौकरी दी और भाजपा ने उनके कपड़े उतरवा लिए। आज प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है, नया कानून बनाकर शिक्षामित्रों का समायोजन करना चाहिए। कहा कि बिजली आपूर्ति के नाम से सरकार खूब वाहवाही लूट रही है लेकिन मौके पर हालात बिल्कुल विपरीत है।

कार्यक्रम को नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण पांडेय, अरविंद सिंह गोप, जयशंकर पांडेय, पूर्व मत्री अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, शंखलाल माझी आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर राजेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक अभय सिंह, रुश्दी मियां, एबाद अहमद, अजीमुल हक पहलवान, अनिमेष प्रताप मौजूद रहे।

हाईवे पर घंटों रेंगता रहा ट्रैफिक, लोगों ने झेली सांसत
जिले की सीमा में प्रवेश करते ही अखिलेश का जोरदार स्वागत हुआ। जिससे घंटों यातायात बाधित रहा। लोग हाईवे पर लंबे समय तक खड़े रहे और काफिले के गुजरने का इंतजार करते रहे। कार्यक्रम स्थल से भी करीब तीन किमी दूर तक मार्ग पूरी तरह जाम रहा, लोग कड़ी मशक्कत से जाम से निकल सके।

स्वागत करने और स्मृति चिन्ह देने की लगी रही होड़
जिले की सीमा में प्रवेश करते ही पूर्व मुख्यमंत्री का सपाइयों ने गर्मजोशी से जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। सआदतगंज बाईपास पर पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पांडेय पवन ने मनोज जायसवाल, ओमप्रकाश ओमी, रक्षाराम यादव, शमशेर यादव सहित भारी लाव लश्कर व गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया।


पूर्व विधायक अभय सिंह ने मंच पर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। कोटसराय में लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव विवेक मिश्र ने स्वागत किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं व पार्टी नेताओं ने स्मृति चिन्ह भेंट किया, जिसमें महिला जिलाध्यक्ष मुस्कान सावलानी, रक्षाराम यादव, शमशेर यादव, स्नेहलता निषाद, अनूप सिंह, पप्पू मिश्रा, हरीश सावलानी, ओमप्रकाश ओमी, लड्डूलाल यादव, राजबहादुर यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed