फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   चोरों ने गार्ड के कोच से सेंध लगाकर लाखों रुपए की होजरी उड़ाई

चोरों ने गार्ड के कोच से सेंध लगाकर लाखों रुपए की होजरी उड़ाई

Thu, 25 Oct 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने गार्ड के कोच से सेंध लगाकर लाखों रुपए की होजरी उड़ाई
दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस के एसएलआर कोच मेेें सेंध लगा होजरी उड़ाई
विज्ञापन

फैजाबाद। दिल्ली से फैजाबाद आ रही 14206 डाउन दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस ट्रेन के एसएलआर बोगी संख्या 03724 में चोरों ने गार्ड के कोच से सेंध लगाकर लाखों रुपये की होजरी का सामान पार कर दिया।

ट्रेन की सुरक्षा में लगाए गए जीआरपी के स्कॉर्ट तक को इसकी भनक नहीं लगी। जीआरपी को भुक्तभोगी व्यापारी की ओर से सूचना देने के बावजूद अब तक जीआरपी ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


दिल्ली से 22 अक्तूबर को फैजाबाद के लिए रवाना हुई 14206 डाउन दिल्ली फैजाबाद एक्सप्रेस ट्रेन की एसएलआर बोगी संख्या 03724 से फैजाबाद के लिए बुक करायी गई होजरी के दो पैकेज संख्या 1003615999 व 10036615961 जो फैजाबाद शहर व कुचेरा बाजार के रहने वाले व्यापारियों ज्वाला सिंह व संदीप का बताए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे दिल्ली से पार्सल के जरिये ट्रेन के एसएलआर से फैजाबाद लाया जा रहा था। रास्ते में किसी अज्ञात स्थान पर चोरों ने गार्ड के कोच से एसएलआर कोच के बीच की दीवार को काट कर सेंध लगा दी।


एसएलआर कोच से होजरी के दोनों बंडल पार कर दिए। फैजाबाद जीआरपी प्रभारी संतोष राय ने इस तरह की घटना से इंकार किया है। उनका कहना है इस संदर्भ में अभी तक कोई तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed