फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सांसद भी हो गए मजदूर के खिलाफ-AMBEDKAR NAGAR

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सांसद भी हो गए मजदूर के खिलाफ-AMBEDKAR NAGAR

Sun, 22 Apr 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सांसद भी हो गए मजदूर के खिलाफ-AMBEDKAR NAGAR
केस दर्ज होने के बाद सांसद भी हो गए मजदूर के खिलाफ
विज्ञापन

फैजाबाद। भाजपा के मिल्कीपुर विधायक बाबा गोरखनाथ के भाई पर साइकिल चोरी के आरोप में गांव के एक मजदूर को पेड़ से बांधकर पीटने और दो हजार नकदी छिनने की रिपोर्ट दर्ज होने बाद सियासत गरमा गई है। कैंट थाने में शनिवार को जाकर जिस भाजपा के दिग्गज नेता ने मजदूर की पैरवी कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी, वो रविवार को बैकफुट पर आ गए। सांसद लल्लू सिंह ने अब मामले को विपक्षियों की साजिश ठहराते हुए विधायक के भाई को क्लीनचिट दे दी है। हाल यह है कि हर घंटे तेजी से बदल रहे घटनाक्रम से अब सुलह-समझौते से मामले को रफा-दफा करने की कोशिशें तेज हो गई है।
उन्नाव की घटना के बाद भी भाजपाई सबक लेते नहीं दिख रहे हैं। कैंट थानाक्षेत्र में शनिवार को सांसद-विधायक की आपसी लड़ाई और अब दबाव की राजनीति मजदूर को न्याय मिलने में रोड़ा बन गई है। हुआ यूं कि कैंट थाना क्षेत्र के बढ़ई का पुरवा गांव में मिल्कीपुर के भाजपा विधायक गोरखनाथ बाबा के घर के सामने रहने वाले उनके समर्थक दिनेश कुमार की शुक्रवार शाम साइकिल गायब हो हुई। शनिवार सुबह उसने विधायक के भाई विक्की बाबा को जानकारी दे गांव निवासी मजदूर रामराज (30) पर शक जताया। आरोप है कि इस पर विक्की बाबा ने रामराज को पकड़वा लिया और उसे एक पेड़ से बांधकर पीटा। मजदूर पत्नी मालती का आरोप है कि इस दौरान उसके पति के पास रखे दो हजार रुपये भी छीन लिए गए। तहरीर लेकर कैंट थाने गया तो पुलिस भगा दिया। वो शिकायत लेकर भाजपा सांसद लल्लू सिंह के घर गया। मामले में सांसद पहले फोन करके एसपी सिटी अनिल सिसोदिया से थानेदार की शिकायत की और फिर खुद थाने आ गए। उधर, रविवार पीड़ित मजदूर रामराज ने बताया कि उस पर दोपहर में साइकिल चोरी का आरोप लगाया गया है। जबकि वह अपनी ड्यूटी से ही रात आठ बेज के करीब घर आया था। शनिवार सुबह नौ बजे विधायक के भाई व चार अन्य लोग आए और उसे ले गए। पेड़ में बांधकर पीटा और दो हजार रुपये भी ले लिए। मुझे पुलिस चौकी ले गए, जहां सिपाही ने भी गालियां देकर थप्पड़ मारा। बाद में सांसद लल्लू सिंह के फोन करने पर उसे कुर्सी पर बैठाया गया। कैंट थाना पुलिस ले गई और रिपोर्ट दर्ज की। मजदूर ने सांसद की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी वजह से ही विधायक के भाई पर केस दर्ज हो पाया।
विज्ञापन

एसपी सिटी अनिल सिसोदिया ने कहा कि मामले में सांसद की तल्खी और फटकार के बाद हमने सख्त निर्देश देकर कैंट थाने में पीड़ित मजदूर की पत्नी मालती की तहरीर पर विक्की बाबा व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ पेड़ में बांधकर पिटाई करने समेत दो हजार नकदी छिनने का केस दर्ज कर लिया। दूसरे पक्ष से दिनेश कुमार की तहरीर पर रामराज पर साइकिल चोरी का भी केस दर्ज किया गया। कैंट थाना प्रभारी राजेश सिंह का कहना है कि मजदूर को पीटा गया है, इसमें उसको चोटें भी आई हैं, उसका मेडिकल कराया गया है। हालांकि जांच में पैसे छीनने की बात गलत पाई गई है। दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की गई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूर की पैरवी आया गैंगस्टर का आरोपी भी गिरफ्तार
एसपी सिटी अनिल सिसोदिया ने बताया कि पीड़ित मजदूर की पैरवी में थाने आया एक कोतवाली नगर में गैंगस्टर के आरोपी सिप्पी सिंह निवासी सहादतगंज को भी हमने थाने में पकड़वाकर कोतवाली पुलिस बुलवा सौंप दिया। थाने में सांसद काफी तल्ख थे, उन्होंने यहां तक कहा कि आप लोग उन्नाव जैसी घटना की पुनरावृत्ति कराकर सरकार को बदनाम कराना चाहते हैं।

एसओ कैंट ने की ज्यादती : गोरखनाथ बाबा
विधायक गोरखनाथ बाबा का कहना है कि रामराज को शुक्रवार शाम गांव के लोगों ने साइकिल चोरी करते हुए देखा। शनिवार सुबह गांव में आने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया और उनके आवास के सामने ही विवाद होने लगा। यह देख मेरे भाई विक्की ने रामराज को खुद थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। उनका आरोप है कि मामले में कैंट थाना प्रभारी ने ज्यादती की है। उन्होंने मौके पर आकर हकीकत जाने बगैर किसी दबाव में उनके भाई के खिलाफ एकतरफा केस दर्ज किया है। बताया कि इसकी शिकायत एसएसपी से की गई है। उनका आरोप है कि पुलिस ने बेवजह उनके भाई को फंसाया है। उन्होंने कैंट थाना प्रभारी पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जानबूझकर उन्हें व उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश रची है।


सांसद व जिलाध्यक्ष बोले, विधायक का परिवार निर्दोष
मिल्कीपुर विधायक बाबा गोरखनाथ के भाई के खिलाफ दर्ज मुकदमे को सांसद लल्लू सिंह व पार्टी जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय ने विपक्षियों की साजिश करार दिया है। जारी बयान में सांसद का कहना है कि यह मोहल्ले के दो व्यक्तियों के बीच की घटना है। दोनों एक-दूसरे के परिचित है। इस कारण मारपीट के साथ लूट का मुकदमा संदेहास्पद हो सकता है। विधायक के भाई का इससे कोई संबंध नहीं है। मामले में पुलिस को निष्पक्ष जांच के लिए कहा गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधायक की लोकप्रियता को देखते हुए इस प्रकार के फर्जी आरोप लगाये गये है। पुलिस विवेचना में साक्ष्य सामने आ जाएंगे। विधायक व उनका परिवार निर्दोष है। विधायक के भाई का इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। मामले में सांसद का बयान को विज्ञप्ति के रूप में आया मगर फोन पूरे दिन बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed