Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   हत्या में पिता-पुत्र समेत चार को आजीवन कारावास

हत्या में पिता-पुत्र समेत चार को आजीवन कारावास

Fri, 24 Nov 2017 11:34 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
हत्या में पिता-पुत्र समेत चार को आजीवन कारावास
हत्यारे पिता-पुत्र समेत चार को आजीवन कारावास
विज्ञापन


फैजाबाद। रुदौली थाने के मुंशीपुरवा गांव में जमीन के चंद टुकडे़ की खातिर हुए राम सुघर यादव हत्याकांड में छह साल बाद फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने सभी आरोपियों को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

इस विवाद में पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट लिखाई गई थी। सभी को कोर्ट ने बीस-बीस हजार रुपये जुर्माने से भी दंडित किया है। दिन दहाड़े हुए इस हत्याकांड से पूरा गांव सहम गया था। सजा सुनाए जाने के बाद कोर्ट ने सबको जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि घटना 5 अगस्त 2011 के दिन के नौ बजे की है। राम जियावन यादव निवासी मुतौली थाना रुदौली में रिपोर्ट लिखाई थी कि उसकी जमीन मुंशीपुरवा राम शरनदास थाना रुदौली में भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें वह खेती करता है। इसी जमीन में कुछ लोग अस्थाई रूप से घर बनाकर रह रहे हैं। बरसात में बाढ़ आने की वजह से वह भी अपने परिवार के साथ मुंशी पुरवा में रहने लगा। घटना वाले दिन सुमेरी उर्फ सुमेरे पक्ष के लोग वादी की जमीन में नींव खोदने लगे।

नींव खोदने से जब वादी ने मना किया तो मुंशी पुरवा निवासी सुमेरी उर्फ सुमेरे, उसका लड़का संत कुमार, खुशीराम व राम उजागिर उर्फ गुल्ले उसके पिता राम सुघर यादव को बल्लम से मारने लगे। विनोद उसे बचाने दौड़ा तो उसे भी चारों ने मारा पीटा।


कोर्ट में घटना को साबित करने के लिए मृतक का लड़का विनोद कुमार, स्वतंत्र गवाह ननके, व वादी राम जियावन को पेश किया गया, जिन्होंने घटना का समर्थन किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त संतराम व खुशीराम के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त भाला भरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed