फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   आर्थिक तंगी व बीमारी से परेशान महिला ने लगाई फांसी

आर्थिक तंगी व बीमारी से परेशान महिला ने लगाई फांसी

Wed, 13 Sep 2017 01:32 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
आर्थिक तंगी व बीमारी से परेशान महिला ने लगाई फांसी
रौनाही थानाक्षेत्र के सिहैता लोहानी गांव का मामला
विज्ञापन

सोहावल (फैजाबाद)। रौनाही थानाक्षेत्र के सिहैता लोहानी गांव में गरीबी के चलते इलाज नहीं करा पाने पर एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

रौनाही के सिहैता लोहानी गांव निवासी राम मिलन की पत्नी संगीता (35) ने सोमवार रात कमरा भीतर से बंद करके फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार सुबह परिवारीजनों को घटना का पता चला तो थाने में सूचना दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मौका मुआयना करके शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राम मिलन ने बताया कि, उसके पास खेतीबाड़ी नहीं है। ऐसे में पांच बच्चों के परिवार का गुजारा करने में दुश्वारियां हो रही हैं। उसने बताया कि, संगीता कई महीने से बीमार होने के कारण काफी कमजोर हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह उसका ठीक से इलाज नहीं करा पा रहा था। ऐसे में आशंका है कि गरीबी व बीमारी से ऊबकर संगीता ने खुदकुशी की है। संगीता के खुदकुशी करने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


रौनाही इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि, मामला खुदकुशी का है। संगीता का मायका भी इसी थाना क्षेत्र के कपासी गांव में है। मायके वालों ने न तो कोई आरोप लगाया है और न ही कोई तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed