{"_id":"5c2bb9b5bdec2256a6312f06","slug":"131546369461-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की पीड़िता ने आरोपी पर लगाया जानलेवा हमला के प्रयास का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म की पीड़िता ने आरोपी पर लगाया जानलेवा हमला के प्रयास का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपी पर लगाया जानलेवा हमला के प्रयास का आरोप
अयोध्या। फिल्म रामजन्म भूमि में रोल दिलाने के नाम पर शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व सदस्य जिया खान पर दुष्कर्म का आरोपी लगाने वाली लखनऊ की रहने वाली पीड़िता ने जिया खान पर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया।
मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में उसने सीजीएम के न्यायालय में सत्य घटना का शपथ पत्र दाखिल किया था।
इस संदर्भ में न्यायालय ने विवेचक को शपथ पत्र प्रेषित किया था। पीड़िता के अनुसार विवेचक बदलने की मांग को लेकर 11 दिसंबर को वह सीओ सिटी कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन
वहां से न्यायालय की कार्रवाई जानने के लिए वह कचहरी जा रही थी, इस दौरान उसे किसी के द्वारा पीछा करने का अंदेशा हुआ। उसने इसकी सूचना अपने पति व उनके मित्र अजीत प्रताप को दी। तो वो उनके पास पहुंचे।
वहां से वो रेलवे स्टेशन गए, जहां लखनऊ जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं होने के कारण वो सभी पैदल ही बस स्टेशन जाने लगे। इस दौरान गुरु गोविंद सिंह चौराहे के पास एक एसयूवी ने उनके पति को टक्कर मार दी व उन्हें भी कुचलने का प्रयास किया।
इसमें उनके पति का पैर टूट गया। उसका आरोप है कि उक्त हमला जिया खान व उनके गुर्गों द्वारा कराया गया है। कोतवाली प्रभारी विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि जिया खान व उनके अज्ञात गुर्गों के खिलाफ हत्या का प्रयास व अन्य धाराओं में केस दर्जकर जांच की जा रही है।