फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   मजदूर नेता की आवास में गला रेतकर हत्या

मजदूर नेता की आवास में गला रेतकर हत्या

Sun, 09 Sep 2018 12:18 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
मजदूर नेता की आवास में गला रेतकर हत्या
गोसाईगंज (फैजाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर गाडर गांव में गला रेतकर मनरेगा मजदूर कल्याण समिति के अध्यक्ष राम अदालत वर्मा (75) की घर में कुछ लोगों ने हत्या कर दी। वारदात की जानकारी शनिवार को सुबह करीब 10:30 बजे हुई, जब उनके कमरे में मोबाइल फोन की घंटी बजने पर पड़ोसी ने खिड़की से झांक कर देखा। पुलिस हत्या के पीछे जमीन का विवाद होने की आशंका जता रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर गाडर गांव में ठकुराइन पोखरे के पास कॉलोनी में अपने घर में शुक्रवार की रात अकेले सो रहे मनरेगा मजदूर कल्याण समिति के अध्यक्ष राम अदालत वर्मा की अज्ञात लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात की जानकारी सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई। उनके कमरे में मोबाइल फोन की घंटी की आवाज सुनकर किराएदार अमित मिश्र ने जब ऊपर जाकर देखा तो दरवाजा बंद था।
विज्ञापन


उसने खिड़की से झांक कर देखा तो वह औंधे मुंह पड़े थे और फर्श पर खून बह रहा था। ये देख अमित ने गुहार लगाई। मृतक के पुत्र चंद्रभान वर्मा ने मौके पर पहुंच कर दरवाजा खोल अंदर जाकर देखा तो राम अदालत वर्मा मृत पड़े थे और उनके गले से खून बह रहा था। सूचना पर कोतवाली प्रभारी सुरेश पांडेय ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने फोरेंसिक विभाग के अधिकारियों को सूचना दी और उनके पहुंचने तक कमरे को सील कर दिया गया। सूचना पर एसपी ग्रामीण संजय कुमार, सीओ सदर वीरेंद्र विक्रम ने भी मौके का जायजा लिया एसपी ग्रामीण ने बताया कि वारदात की जांच की जा रही है। मकान में रह रहे किरायेदारों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। बताया कि मामले में एक जमीन को लेकर विवाद की बात सामने आई है, इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। सीओ सदर ने बताया कि बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विधानसभा व जिला पंचायत का लड़ चुके थे चुनाव
मजदूर नेता रामअदालत वर्मा मूल रूप से अंबेडकर नगर जिले के महरूआ थाना क्षेत्र के जरही गांव के रहने वाले थे। सन 1977 में उन्होंने गोसाईगंज में अपना आवास बना राजनीति की शुरुआत की। वह मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के टिकट से कटेहरी विधानसभा क्षेत्र व उसके पूर्व जिला पंचायत सदस्य का भी चुनाव लड़ चुके थे। बाद में वह बहुजन समाज पार्टी में चले गए, लेकिन उन्हें रास नहीं आया। कुछ दिनों पूर्व इन्होंने मनरेगा मजदूर कल्याण समिति का गठन किया, जिसके वह अध्यक्ष चुने गए। उनकी हत्या की खबर पर राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की।


अज्ञात युवक ने अधेड़ को मारी गोली
बीकापुर। कोतवाली अंतर्गत मोतीगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के रमऊपुर गंगापुर गांव में अज्ञात युवक ने अधेड़ को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच कर आसपास के लोगों से पूछताछ की।
रमऊपुर गंगापुर गांव निवासी रामकरन दुबे (50) शनिवार दोपहर अपने घर पर थे। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति उसके घर आया और अपने साथ बुलाकर गांव के समीप स्थित ठाकुर की बगिया बाग में ले गया। जहां किसी मामले को लेकर अज्ञात युवक और राम करन दुबे में विवाद होने लगा और अज्ञात युवक ने तमंचे से रामकरन की पीठ पर गोली मार दी।

गंभीर रूप से घायल रामकरन दुबे को जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र सरोज ने जांच की, लेकिन घटना का कारण और गोली मारने वाले युवक का पता नहीं चल सका। वहीं, स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि बाइक सवार अज्ञात हमलावर सुबह से ही बाइक लेकर क्षेत्र में घूम रहा था। सीओ अरविंद चौरसिया ने भी अस्पताल पहुंचकर हमले में घायल के बारे में जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की थी।


पुलिस के अनुसार हमले में घायल हुआ रामकरन वर्ष 2015 में पुलिस टीम पर हमले का आरोपी रह चुका है। प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र सरोज ने बताया कि 17 जुलाई 2015 में एक मामले में उसके घर आई मोतीगंज चौकी के दो पुलिसकर्मियों पर हमला करके घायल कर चुका है। इसके अलावा अन्य गई मामले भी दर्ज हैं। बताया कि परिवार के लोग भी अभी हमलावर के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed