{"_id":"5af87db04f1c1bdf408b5187","slug":"131526234544-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर ने पुजारी के सिर पर किया गमले से वार, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर ने पुजारी के सिर पर किया गमले से वार, मौत
Updated Sun, 13 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव मंदिर के बुजुर्ग पुजारी की हत्या
अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के चौकी दर्शननगर स्थित ग्राम रामपुर हलवारा में शनिवार देर रात शिव मंदिर में चोरी के इरादे से घुसे चोर ने बुजुर्ग पुजारी के सिर पर गमले से वार कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वहां से गुजर रहे लोगों को देखकर चोर मंदिर में छुप गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
फैजाबाद-अंबेडकरनगर मार्ग पर रामपुर हलवारा मंदिर के पास स्थित शिव मंदिर के पुजारी ननकू यादव (60) काफी अरसे से मंदिर में पूजा पाठ कर रहे थे और यही रहते थे। शनिवार मध्य रात्रि के बाद करीब 2 बजे वो एक व्यक्ति मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़ने लगा। आवाज सुनकर मंदिर के बाहर सो रहे पुजारी की आंख खुल गई। उन्होंने ताला तोड़ रहे व्यक्ति को ललकारा, इस पर उस व्यक्ति ने मंदिर के पास रखे गमले से पुजारी के सिर पर वार कर दिया। जिससे पुजारी की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान बगल में रहने वाले महावीर प्रसाद व सड़क से गुजर रहे दो अन्य बाइक सवार युवकों ने उसे ललकारा लेकिन उसने हाथ में बम होने की बात कह मारने की धमकी दी। इस पर वो सब बगल में छुप गए और पुलिस को सूचना दी। तब तक वह व्यक्ति हाथ से ही मंदिर के सामने लगी लोहे की सरिया को फैलाकर मंदिर में घुस गया। सूचना पर मौके पर टीम के साथ पहुंचे दर्शननगर चौकी के एसआई राघवेंद्र यादव आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान भानपुर तिरंगी तरबगंज जिला गोंडा निवासी साधु राम के रूप में हुई। एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया ने भी घटनास्थल की जांच की। उन्होंने बताया कि आरोपी का इरादा स्पष्ट नहीं हो पाया है। उसके नशे में भी होने की संभावना भी जताई जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल भी कराकर जेल भेज दिया गया है। मृतक पुजारी के शव को पोस्टमार्टम भी कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।