{"_id":"59dbc1004f1c1bb6678b4fc1","slug":"131507574016-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल ट्रैक पर मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेल ट्रैक पर मिली लाश
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कोतवाली के दर्शन नगर चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव रेल ट्रैक पर मिला। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे सियालदह एक्सप्रेस जाने के बाद दर्शन नगर के सूर्यकुंड के पास रेल ट्रैक पर एक युवक की क्षत विक्षत लाश मिली।
युवक की पहचान अयोध्या कोतवाली के कूढ़ा केशवपुर गांव के रहने वाले 40 वर्षीय नीलू के रूप में हुई। उसकी पहचान पत्नी गुड़िया ने की।
घटना की सूचना पर अयोध्या जीआरपी व आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अयोध्या जीआरपी प्रभारी प्रवेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई लगती है। मामले की जांच की जा रही, जल्द ही मौत के कारणों का खुलासा हो जाएगा।