फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   प्रधानाचार्य ने शिक्षिका से की छेड़छाड़, पीटा भी

प्रधानाचार्य ने शिक्षिका से की छेड़छाड़, पीटा भी

Thu, 14 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
प्रधानाचार्य ने शिक्षिका से की छेड़छाड़, पीटा भी
इनायतनगर थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज की घटना
विज्ञापन

मिल्कीपुर (फैजाबाद)। इनायतनगर थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज की महिला शिक्षिका से प्रधानाचार्य ने छेड़खानी व अश्लील हरकत का प्रयास किया। विरोध पर शिक्षिका की जमकर पिटाई की। शिक्षिका की तहरीर पर आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट का केस दर्ज किया गया है। मामले की जानकारी पर सीओ सदर ने विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों व कर्मचारियों का बयान दर्ज किया।

मिल्कीपुर स्थित इंटर कॉलेज में तैनात शिक्षिका का आरोप है कि बुधवार को जब वह प्रात: करीब 7 बजे विद्यालय पहुंची और उपस्थिति पंजिका पर अपना हस्ताक्षर बना रही थी कि विद्यालय प्रांगण में बैठे प्रधानाचार्य ने उन्हें अपने कमरे में बुला लिया और उनसे कहा कि हमारा कहना नहीं मानोगी तो तुम्हें अनुपस्थित दिखाकर मानदेय कटवा दूंगा।
विज्ञापन


इसके बाद वह अश्लील हरकतें करने लगे। शिक्षिका का कहना है कि जब उसने विरोध किया तो प्रधानाचार्य आपे से बाहर हो गए और भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए उस पर हमलावर हो गए। अपने मंसूबों में असफल प्रधानाचार्य ने शिक्षिका को विद्यालय परिसर में मौजूद छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के सामने पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों ने बीचबचाव किया। घटना के बाद शिक्षिका ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शिक्षिका व प्रधानाचार्य को थाने ले आई। घटना की जानकारी पाकर सीओ सदर राजू कुमार, इनायतनगर थाने के इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह को लेकर कॉलेज पहुंचे और वहां के आधा दर्जन कर्मचारियों के बयान दर्ज किए।

विद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि यह घटना कोई नई नहीं है। सीओ सदर ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षिका की तहरीर पर आरोपी प्रधानाचार्य डॉ. रास बिहारी यादव के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट का केस दर्ज किया गया है। शिक्षिका को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया।

छेड़छाड़ के आरोपी को भेजा जेल
बीकापुर। छेड़खानी के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता का आरोप है कि चार दिन पूर्व दोपहर में उसकी पुत्री गांव के समीप नित्यक्रिया के लिए गई थी, इसी दौरान गांव के विशाल कुमार ने पुत्री को अकेली देखकर छेड़खानी की। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला।


उपनिरीक्षक बाबूराम राजवंशी ने बताया कि आरोपी विशाल को मंगलवार सुबह काजीसराय बाजार से बस का इंतजार करते हुए मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ पहले छेड़खानी व धमकी देने का केस दर्ज किया गया था। बाद में पाक्सो एक्ट के तहत भी कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed