फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   शिक्षकों ने की अभद्रता, कर्मचारी लामबंद

शिक्षकों ने की अभद्रता, कर्मचारी लामबंद

Sat, 09 Mar 2019 01:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों ने की अभद्रता, कर्मचारी लामबंद
शिक्षकों ने की अभद्रता, कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

अयोध्या। वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा कार्यालय में तैनात कनिष्ठ लिपिक से शिक्षकों से बृहस्पतिवार शाम गाली-गलौज के साथ अमर्यादित व्यवहार किया। इससे कर्मचारियों ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। बीएसए कार्यालय परिसर में ही एकत्र हो धरना-प्रदर्शन किया। इससे दिन भर सभी कामकाज बाधित रहे। कर्मचारियों ने आरोपी शिक्षकों पर कार्रवाई होने तक धरना जारी रखने का एलान किया है।

वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में तैनात कनिष्ठ लिपिक राजेंद्र प्रसाद मौर्य का आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम पूर्व माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकीपुर के सहायक अध्यापक संजय कुमार सिंह, जय हिंद सिंह व अन्य के साथ गाली-गलौज एवं अमर्यादित व्यवहार किया। इससे कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक, नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय सहित जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के समस्त अनुभाग के पटल सहायक, समन्वयक व कर्मचारियों ने एकजुट होकर बीएसए कार्यालय परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन के पूर्व मंडलीय मंत्री अनुराग खरे ने कहा कि इस कृत्य की जितनी निंदा की जाय, कम है। यह कृत्य शिक्षक आचरण के सर्वथा विपरीत है। मंडलीय मंत्री मसरूर आलम ने कहा कि ऐसे अध्यापकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।


कहा कि जब तक उक्त शिक्षकों के खिलाफ प्रशासनिक/विधिक कार्रवाई नहीं की जाती है, तब तक यह धरना अनवरत जारी रहेगा। धरने में प्रधान लिपिक प्रेम कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, अनिल कुमार गिरि, प्रगति यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed