फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   चोरी गई रिवाल्वर के साथ एक गिरफ्तार

चोरी गई रिवाल्वर के साथ एक गिरफ्तार

Mon, 06 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
चोरी गई रिवाल्वर के साथ एक गिरफ्तार
चोरी गई रिवाल्वर के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन

अयोध्या। अयोध्या के नयाघाट चौकी के सरयू घाट स्थित राधाकृष्ण मंदिर से 27/28 जुलाई की रात चोरी हुई रिवॉल्वर समेत एक आरोपी को अयोध्या पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसको जेल भेज दिया गया है।

सीओ अयोध्या राजकुमार साव ने बताया कि मुन्ना उर्फ मृत्युंजय सिंह राधाकृष्ण मंदिर में रहकर पूजा-पाठ करते हैं। 27/28 जुलाई को जब व पूजा पाठ कराने गए थे इसी दौरान उनके कमरे का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने कमरे में रखे बॉक्स का कुंडा तोड़कर उसमें रखी .22 की रिवॉल्वर समेत कुछ कागजात व नगदी चोरी कर लिए थे। इस मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी। रविवार को चेकिंग अभियान के दौरान बालूघाट तिहुरा मांझा के पास रवींद्र मोहन उर्फ भोले यादव को गिरफ्तार कर उसके पास से रिवॉल्वर, चार कारतूस व एक खोखा बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अपने साथी सुग्रीव यादव के साथ चोरी करने की बात कबूली। अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है, सुग्रीव की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed