फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   जिला अस्पताल में की तोडफ़ोड़, मची दहशत

जिला अस्पताल में की तोडफ़ोड़, मची दहशत

Mon, 21 May 2018 10:49 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में की तोडफ़ोड़, मची दहशत
जिला अस्पताल के इमरजेंसी रूम में की तोड़फोड़
विज्ञापन

फैजाबाद। जिला अस्पताल में सोमवार को इमरजेंसी रूम में बैठने के लिए अस्पताल पहुंचे एक अराजक तत्व ने कमरे का शीशा तोड़ दिया। मौजूद कर्मचारियों ने विरोध किया तो युवक हाथापाई पर उतारू हो गया। घटना से हलचल मच गई। इस बीच भीड़ बढ़ता देख वह फरार हो गया। युवक के वाहन संख्या के आधार पर केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।
जिला अस्पताल में 16-17 मई को रात कुछ अराजक तत्वों ने इमरजेंसी के बगल स्थित ईएमओ रूम में तोड़फोड़ की थी। अस्पताल प्रशासन की सख्ती पर अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया गया। इस मामले के पीछे दोषियों की तस्वीर साफ नहीं हुई थी कि सोमवार सुबह करीब सात बजे एक युवक जिला अस्पताल पहुंचा और ईएमओ रूम खोलने का दबाव बनाने लगा। मौजूद कर्मचारियों ने इंकार किया तो युवक ने कमरे का शीशा तोड़ दिया। विरोध करने पर कर्मचारियों से झड़प हुई और वह फरार बाइक लेकर फरार हो गया। इस बीच मौजूद ईएमओ डॉ. प्रवीण मौर्या ने वाहन का नंबर नोट करके सीएमएस को दिया। जिस पर सीएमएस डॉ. हरिओम श्रीवास्तव ने वाहन संख्या के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। सूचना पर एसपी सिटी अनिल सिसोदिया, सीओ सिटी अरविंद चौरसिया समेत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो चुका था। मामले में बाइक के नंबर को आधार बनाकर आरोपी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। कोतवाल नगर अमर सिंह ने बताया कि मामले की केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


पीएमएस संघ ने बैठक कर जताई नाराजगी
फैजाबाद। पीएमएस संघ के तत्वावधान में सोमवार को जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने घटना के बाद कड़ी नाराजगी जताते हुए बैठक की। संगठन के अध्यक्ष व जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. रामकिशोर ने कहा कि इस तरह आए दिन अस्पताल परिसर में हो रही घटनाओं से काम करने में असुविधा हो रही है। अराजक तत्वों का परिसर में बोलबाला होने से चिकित्सक भयभीत हैं। डॉ. नानक सरन ने कहा कि अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक कदम उठाए जाने की जरूरत है। चिकित्सकों ने अस्पताल परिसर में एक पुलिस चौकी निर्मित करने, सुरक्षा गार्ड की तैनाती कराने, अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर डॉ. आरपी राय, डॉ. आरबी वर्मा, डॉ. यूसी तिवारी, डॉ. प्रवीण मौर्या, डॉ. एके वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed